क्लब वर्ग में दिल्ली फुटबाल क्लब ने खालसा वैरियर को 1-0 से कांटे के मुकाबले में हर कर किया खिताब पर किया कब्जा

by

बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर ने एकतर्फ़ा मुकाबले में डीएवी फगवाड़ा को 4-0 से हरा कर जीत दर्ज की
अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में मिनर्वा फुटबाल क्लब चंडीगढ़ ने एसबीबीएस फुटबाल अकैडमी खिंयाला को 2-1 से किया चित

माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह की याद में प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा यूके की अगुवाई में 22 फरवरी से कराए जा रहे 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले बुधवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं हरभजन सिंह स्टेडियम में खेले गए। पहला फ़ाइनल अंडर-17 वर्ग की टीमें मिनर्वा फुटबाल क्लब चंडीगढ़ व एसबीबीएस फुटबाल अकेडमी के दरम्यान खेला गया। इस खेल के मिनर्वा के खिलाड़ी गायरी ने 7वे मिनट पर और लाल पेखलुआ द्वारा 12वे मिनट पर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलवा दी लेकिन एसबीबीएस खियाला के खिलाड़ी हरसिमरनजीत सिंह द्वारा गोल
कर खेल के रिजल्ट बदलने की कोशिश की लेकिन वह सफल नही हुए और मिनर्वा फुटबाल क्लब ने एसबीबीएस एफसी खियाला को 2-1 से मात देकर फ़ाइनल मुकाबला जीत लिया। दोनो टीमो को पुरस्कार शविंदरजीत सिंह बैंस, डॉ जसपाल सिंह प्रिं खालसा कालेज, दलजीत सिंह बैंस, अनूप सिंह लूडु , कुलवंत सिंह संघा यूके व डॉ परविंदर सिंह द्वारा वितरित किए गए।
कालेज वर्ग के फाइनल मुकाबला डीएवी फगवाड़ा व बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के दरम्यान खेला गया। इस खेल में बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर ने डीएवी फगवाड़ा को 4-0 से पराजित कर कालेज वर्ग की ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया।
तीसरा फ़ाइनल मुकाबला क्लब वर्ग की टीमें दिल्ली फुटबाल क्लब दिल्ली व खालसा वैरियर के दरम्यान खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली फुटबाल क्लब दिल्ली ने खालसा वैरियर को 1-0 से पराजित कर क्लब वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अंडर-17 वर्ग में गायरी को बेस्ट प्लेयर और क्लब वर्ग में बेस्ट प्लेयर कौअस्सी को घोषित किया गया। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल नरिंद्रजीत सिंह बैंस, कमल बैंस, गुणवंत कौर बैंस, गुरमेल सिंह गिल नार्वे, सेवक सिंह बैंस व गियान सिंह ने पुरस्कार वितरण किये। इस दौरान कोच गुरदीप सिंह थापा, इंद्रजीत सिंह दोसांझ, मलकीत सिंह नंगल ख़िलाडिया, मखन सिंह कोठी, दविंदर सिंह बैंस, गुरदेव सिंह गिल, दलजीत सिंह बैंस, गुरमिंदर सिंह, कुंदन सिंह सजन, प्रिं डॉ जसपाल सिंह, डॉ परमप्रीत कैंडवाल, प्रिं जगमोहन सिंह, प्रिं परमिंदर सिंह, प्रिं रिकी मिन्हास, दलजीत सिंह बैंस, सेवक सिंह, प्रिं सुखिन्दर सिंह मिन्हास, इंज तरलोचन सिंह संधू, महिंदरपाल भाटिया कोच दिल्ली, शिविंदरजीत सिंह बैंस, सतपाल सिंह, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, अर्जुनवार्ड गुरदेव सिंह गिल, हरिनंदन सिंह खाबड़ा, बचित्र सिंह बंबेली, कोच सुरिंदर सिंह दिल्ली, सुरिंदर जीत सिंह डोकसी, चरनजीत सिंह सहोता, गुरमिंदर सिंह तारी, जतिंदर सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह संघा, प्रिं सुरिंदर पाल सिंह परदेसी, मनप्रीत सिंह मन्ना, सुखजीत सिंह संघा बेल्जियम, डॉ रोहतास, अशोक कुमार शर्मा, विजय बंबेली, अमरीक सिंह बैंस, गियान सिंह, अमनदीप सिंह बैंस, विजय सिंह कनाडा, कोच राधेश्याम, जसपाल जस्सी, हरजिंदर सिंह झूटी, मास्टर बनींदर सिंह, ओंकार सिंह यूके, परमजीत सिंह राय यूके, गुरमिंदर सिंह संघा, अमरीक सिंह, ठेकेदार जगजीत सिंह, अवतार लंगेरी, लेक्चरार बलदेव सिंह, बलजिंदर मान, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, कोच बंधना सिंह, राज कुमार भोला, प्रो जंग बहादुर शेखों, डॉ राजकुमार सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे। विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण लक्ष्मीकांत स्वामी चंडीगढ़ करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली( बनूड़) के 7 युवक गोविंद सागर में डूबे : दोस्त को डूबने से बचाने के लिए कूदे थे अन्य सभी युवक

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोकोला गांव में स्थित गरीबनाथ मंदिर के पास गोविंद सागर में आज 7 युवक पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि मोहाली के कस्बा बनूड़...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने 25 टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त राशन किट, हाइजीन किट एवं गद्दे किए वितरित

जिला रैड क्रॉस सोसायटी की ओर से मनाया गया विश्व टीबी दिवसहोशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ज़िला रैड क्रॉस सोसायटी की ओर से आज विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष-जिला रैड...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वैसट आऊट आफ बैसट के मुकावलों में रमनदीप कौर व सुनीता की टीम ने पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज के अैजूकेशन विभाग दुारा विश्व बौद्धिक जायदाद दिवस मनाते हुए विधार्थियों के वैसट आऊट आफ बैसट विषय...
article-image
पंजाब

श्री शिव मंदिर बंसी नगर से 14 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्राः डा. रमन घई

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक और सेवादारों की लगाई ड्यूटियां होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की बैठक डा. रमन घई की अगुवाई में शिव मंदिर बंसी नगर में हुई,...
Translate »
error: Content is protected !!