डिप्टी कमिश्नर ने 25 टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त राशन किट, हाइजीन किट एवं गद्दे किए वितरित

by

जिला रैड क्रॉस सोसायटी की ओर से मनाया गया विश्व टीबी दिवसहोशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ज़िला रैड क्रॉस सोसायटी की ओर से आज विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष-जिला रैड क्रॉस सोसायटी आशिका जैन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं।
डिप्टी कमिश्नर ने मरीजों को उचित प्रोटीन युक्त आहार लेने, सावधानियां बरतने एवं इस बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मरीजों को आवश्यक वस्तुएं भी भेंट की। उन्होंने 25 टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त राशन किट, हाइजीन किट एवं गद्दे वितरित किए गए। ये मरीज टीबी अस्पताल, होशियारपुर द्वारा भेजे गए थे।
सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंगेश सूद ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, चंडीगढ़ की राज्य शाखा से राज्य कोऑर्डिनेटर (टीबी प्रोजेक्ट) राविया एवं गुरप्रीत कौर ने भाग लिया। उन्होंने टीबी रोग, इसके लक्षण, उपचार एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मरीजों को प्रदान की।
इसके अलावा रेड क्रॉस स्कूल ऑफ वोकेशनल लर्निंग के छात्रों के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें टीबी रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव न करें एवं उनकी सहायता करें ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बीत इलाके में अपहरण कर टांगों में गोलियां मार और मारपीट कर युवक की हत्या करने के आरोप में राजा व सिमरनजीत समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज

आधा दर्जन से ज्यादा टीमें आरोपियों के तलाश में जुटी, एक दो दिन सभी आरोपी कर लिए जायेगे ग्रिफ्तार : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों गढ़शंकर। गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जालंधर में आतंकवादी गिरफ्तार : CM मान के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट से जुड़े तार

एएम नाथ। जालंधर : पंजाब में लगातार सामने आ रहे धमाकों और ग्रेनेड हमलों के बीच जालंधर पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पाकिस्तान की...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगनवीरों को 4 साल बाद नहीं होना होगा रिटायर ! अगले साल 90,000 नई वैकेंसी

चर्चा है कि सेना में ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी तौर पर रखने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अगले भर्ती चक्र में वैकेंसी की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, अभी तक...
article-image
पंजाब

55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद – आरोपी फरार

गढ़शंकर, 20 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने लसाडा गांव के एक घर से 55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। इस संबध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!