क्लीन इंडिया अभियान के तहत एक माह में 11,500 किग्रा सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्र किया

by

एकता दिवस के साथ स्वच्छ भारत कार्यक्रम होगा समापनः राघव शर्मा
ऊना (30 अक्तूबर)- जिला ऊना में क्लीन इंडिया अभियान के तहत करीब एक माह के दौरान 11,500 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया है। एक अक्टूबर से शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान के दौरान जिला में करीब 5,484 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दी।
राघव शर्मा ने मुहिम की सफलता के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन के साथ-साथ इस अभियान में अतुलनीय योगदान प्रदान करने वाले विभिन्न विभागों और विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों से आने वाले युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत कार्यक्रम का समापन लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर 31 अक्तूबर को अंब में किया जाएगा, जिसमें नेहरु युवा केंद्र ऊना, एनएसएस, एनसीसी, भारतीय स्काउट्स एंड गाइड के स्वयंसेवियों के अतिरिक्त युवा मंडलों व महिला मंडलों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
वहीं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में एकत्र किया गया सिंगल यूज प्लास्टिक अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट को भेजा जाएगा। उन्होंने जिलावासियों का आवाहन किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करते हुए स्थानीय ग्राम पंचायत और स्थानीय निकायों के माध्यम से इसके सही निष्पादन के लिए भेजा जाए तथा प्लास्टिक को यहां वहां कूड़े में ना फेंका जाए।
इससे पूर्व उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ. लाल सिंह ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, संदीप कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना, नगर पालिका पार्षद तथा अन्य अधिकारी तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भांग का पौधा करिश्माई : भांग की खेती के लिए बीज सरकार उपलब्ध करवाएगी, जिसमें नशा न के बराबर होगा

नाहन, 07 जुलाई : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भांग का पौधा एक करिश्माई पौधा है, जिसका प्रत्येक भाग उपयोग में लाया जा सकता है। इससे हजारों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश के इस राज्य में जनवरी 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड – सभी तैयारियां पूरी

नई दिल्ली  – उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक रामकुमार चौधरी ने माहूनाग मेले का किया समापन : माहू नाग मंदिर परिसर में सराय बनाने को दिए तीन लाख,

पंचायत में विकास कार्यो को दिए 8 लाख पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (,तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ग्राम पंचायत ढकरियाना में आयोजित महूनाग मेला का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई में विश्व क्षय रोग दिवस पर लगाया जागरूक कैम्प : डॉक्टरों ने हिम गौरव के वच्चों व स्टाफ को क्षय रोग जैसी घातक बीमारी से वचने के उपाय ,ईलाज व शुरूआती लक्षणों के बारे में किया जागरूक

ऊना :भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में गत दिवस राष्ट्रीय क्षय रोग अन्मूलन कार्यक्रम, हिमाचल प्रदेश के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खण्ड वस्देहड़ा द्वारा विश्व क्षय...
Translate »
error: Content is protected !!