33 केवी पंडोह-गोहर विद्युत लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

by
एएम नाथ।  मंडी, 6 अगस्त।  विभागीय कर्मचारी मौसम की विकट परिस्थितियों के बावजूद लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को हुई भीषण वर्षा के कारण पंडोह से गोहर तक की 33 केवी विद्युत लाइन को भारी क्षति पहुंची थी, जिसे बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता गोहर सुमित चौहान ने बताया कि इस लाइन के माध्यम से सराज और नाचन विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर संचालित होते हैं। लाइन बाधित होने के चलते इन दोनों क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यापक रूप से प्रभावित हुई है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल आपूर्ति को बग्गी सब-स्टेशन से अस्थायी रूप से जोड़ा गया है, लेकिन पीक ऑवर्स में लोड वहन की सीमित क्षमता के कारण सराज और नाचन के कई स्थानों पर बिजली कटौती और ट्रिपिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
इन्हीं कारणों को देखते हुए पंडोह-गोहर 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया गया है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि आज सायं तक यह लाइन पूरी तरह बहाल कर दी जाए, ताकि सराज और नाचन क्षेत्र में स्थित सभी ट्रांसफार्मर सुचारू रूप से कार्य कर सकें और आम जनता को स्थिर व निरंतर विद्युत आपूर्ति मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने कंगना को दी नसीहत : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना भी सीखो

शिमला : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना सीखो यह शब्द कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोत पर तीखा हमला बुधवार को आयोजित पार्टी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा : कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर

गढ़शंकर। आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर बेटी बचाओ के सलोगन के साथ बल्र्ड रिकार्ड बनाने निकली है। रावी बंदेशा रोजना अस्सी से एक सौ वीस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 किलो भार लेकर 100 मीटर दौड़ना होगा : पशु मित्र भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, 4 घंटे काम, 5000 मानदेय

एएम नाथ ।शिमला।  सुख्खू सरकार अब पशु मित्र भर्ती करने जा रही है। पशुपालन विभाग में 500 पदों पर यह भर्ती होगी। मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर इनकी सेवाएं विभाग में ली जाएंगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में...
Translate »
error: Content is protected !!