बडूही में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, नाले में गिरी कार; बाइक चालक घायल

by

रोहित जसवाल।  ऊना: ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के समीप शनिवार शाम कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार हादसा बडूही स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कार (एचपी-36जी-7770) चालक प्रजेश ने बताया कि वह पीजीआई से देहरा की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने देहरा की ओर मुड़ने के लिए उन्होंने कार की रफ्तार धीमी कर टर्न लेना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी।

वहीं, बाइक चालक कुनाल ने बताया कि वह चंडीगढ़ से तलवाड़ा की ओर जा रहे थे। उनका आरोप है कि कार चालक ने टर्न लेते समय इंडिकेटर नहीं दिया, जिससे वह समय रहते बाइक को नियंत्रित नहीं कर सके और दुर्घटना हो गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में बाइक चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि कार और बाइक दोनों को नुकसान पहुंचा।

हालांकि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से हाईवे पर मोड़ लेते समय इंडिकेटर का उपयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक पांव में जूता, दूसरे में नहीं, मगर दिल में सराज-मंडी की चिंता :

दरकी ज़िंदगियाँ और रोती आँखों के बीच अगर कोई उम्मीद की तस्वीर दिखाई देती तो वो है मंडी के डीसी साहब अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  आपदा की मार से टूटी पहाड़ियाँ, दरकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 साल बीत जाने के बाद भी बाड़ियां व नालका पंचायत के लोगों को नसीब नहीं हुई पुल की सुविधा

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियां व नालका के गांव मदफल सकराला से निचली रिली खनेंई सड़क पर बालद की सहायक खड़ियाड खड्ड पर पुल न होने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम चंबा ने की बैठक की अध्यक्षता : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना बारे बैठक आयोजित

योजना के तहत जिला चंबा में कुल 46 गांव : अमित मेहरा एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने मारा छापा एक पकड़ा दूसरा भागा : धर्मशाला में विधानसभा के बाहर गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने व दीवारों पर खालिस्तान लिखने के मामले में

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तानी झंडे लगाने और नारे लिखने के मामले में हिमाचल पुलिस ने पंजाब से पहली गिरफ्तारी की है। इस मामले की जांच करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!