6 साल बीत जाने के बाद भी बाड़ियां व नालका पंचायत के लोगों को नसीब नहीं हुई पुल की सुविधा

by

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियां व नालका के गांव मदफल सकराला से निचली रिली खनेंई सड़क पर बालद की सहायक खड़ियाड खड्ड पर पुल न होने की वजह से ग्रामीण परेशान है। आलम यह है कि वर्षा व बरसात के मौसम में नौकरी पेशा लोगों सहित स्कूल व कॉलेजों में जाने वाले छात्रों को जान जोखिम में डाल कर नदी पार कर अपने गंतव्यों के लिए जाना पड़ रहा है।
ग्रामिणों ने बताया कि उन्होंने इस सड़क व नदी पर पुल लगाने की मांग उठाई थी व इसके लिए जमीन गिफ्टेड करवाए हुए 6 साल से अधिक का समय हो गया है लेकिन आज तक पूल का काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीण राजेंद्र कुमार रघुवंशी, महेंद्र कुमार,दिलाराम, नेकराम, हेतराम व लाल चंद का कहना है कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग व विधायक के कहने पर ही जमीन गिफ्टेड करवाई थी जिसकी सारी फॉर्मेलिटी पूरी हो चुकी है और फाइल कसौली अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पड़ी हुई है।उन्होंने बताया कि इस बारे 1100 पर कंप्लेंट करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि गांव मदफल, सकराला, जोहड़ का हाडा के लोगों का आना जाना इस रोड से है।यह सड़क पुल न होने के कारण बरसात में बंद हो जाती है जिसकी वजह से लोगों को वाया पट्टा या वाया घरेड होकर 30 किलोमीटर दूर से बद्दी के लिए जाना पड़ता है । गांव के ज्यादातर लोग बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में काम करते है व उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने दून के विधायक चौधरी रामकुमार व लोक निर्माण विभाग से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।

फोटो कैप्शन: खड़ियाड़ नदी जहां पुल न होने से पानी में से जाते हैं ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सांसद मनीष तिवारी ने लिखा पत्र

गढ़शंकर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखकर राज्य में चलने वाले उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस के डीआईजी जी शिवा कुमार ने एसआईटी सदस्यों से ली फीडबैक: करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक मामले में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी, एसआईटी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके) से करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक हुए हैं। जिम्मे कला अध्यापक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर और जेओए आईटी समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी 3.0 : गरीब, युवा अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण को रहेगा समर्पित – हर वर्ग का ध्यान रखना है मोदी की नीति, भ्रष्टाचार रहित विकास के नाम रहे दस साल : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कांगड़ा/धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के अक्षरशः पालन होने की पूरी गारंटी है। क्योंकि यह मोदी की गारंटी हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। सिरमौर  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका...
Translate »
error: Content is protected !!