लोग इलाज के लिए तरस रहे और सरकार विपक्ष के खिलाफ प्रचार पर करोड़ों उड़ा रही : जयराम ठाकुर

by

विधान सभा सत्र के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का नेता प्रतिपक्ष ने जताया आभार

विधान सभा में जवाब देने की बजाय सरकार 3 साल से सूचनाएं एकत्र करने का बोल रही है झूठ

धारा 118 में किसी भी प्रकार का संशोधन हिमाचल के हितों के साथ समझौता बिल वापस ले सरकार

नशे के खिलाफ विपक्ष सरकार के साथ, नशे के खिलाफ लड़ाई का किया विपक्ष ने वादा

एएम नाथ। धर्मशाला : जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विधानसभा में सवालों के जवाब के नाम पर सदन को गुमराह करती है। प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दे हो या विधायकों के अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्य सरकार ज्यादातर मामलों में सूचनाओं को घूम फिराकर प्रदान करती है या फिर सूचना एकत्र करने के नाम पर झूठ बोलती है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं में अभी तक नहीं होता। सरकार द्वारा सदन में उपलब्ध कराई गई सूचना की विश्वसनीयता पर ही सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गयाहै। आज सरकार आंकड़े कुछ देती है, अगले दिन आंकड़े कुछ देती है। दर्जनों बार मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हुए बेनकाब हो चुके हैं। इसके बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जो सूचनाएं सरकार द्वारा यह संबंधित विभाग द्वारा सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध करवाई जा चुकी हो वही सूचना सरकार सदन के माध्यम से कतरा रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ प्रदेश को लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं। सरकार इलाज के लिए कंगन और मंगलसूत्रबिक रही है। 50 हजार के इंजेक्शन के लिए किसी बेटी के सर से पिता का साया उठ रहा है लेकिन सरकार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई सरकार ने व्यवस्थाओं का पतन करके रखा है। यह पूरा सत्र सरकार की अव्यवस्था, नाकामी और कुछ मंत्रियों के बड़बोलेपन की भेंट चढ़ गया। सत्र के समापन के अवसर पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के आसन, विधान सभा सचिवालय और इस पत्र के आयोजन में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार धारा 118 के बहाने प्रदेश के हितों को बेचना चाहती है। मित्र मंडली द्वारा प्रायोजित हिमाचल फॉर सेल की यह योजना हिमाचल प्रदेश के हित के लिए नहीं है। धारा 118 प्रदेश में कितनी पवित्र भावना के साथ लागू की गई थी। आज सरकार हिमाचल और हिमाचलियत के हितों की रक्षा करने वाले इस कानून को कमजोर करके प्रदेश के हितों को बेचे का जो रास्ता खोल रही है उसके लिए इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। इसलिए सरकार से आग्रह है हिमाचल विरोधी इस बिल को सरकार वापस ले।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने आज विधानसभा सत्र की शुरुआत के पहले नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश के सभी लोगों से साथ देने का आह्वाहन किया। भाजपा विधायक दल करते हुए नशा छोड़ने और जिंदगी चुनने की अपील की। इन्हीं नारों से जुड़ी हुई जर्सी पहन कर भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में नशा बहुत तेजी से फेलरहा है। यह हमारे युवा पीढ़ियों को निशाना बनाकर हमारे भविष्य को भी बर्बाद कर रहा है। यह हमें भावनात्मक रूप से भी और आर्थिक रूप से भी तोड़ रहा है। जो नशा पहले प्रदेश के पहले प्रदेश के बॉर्डर एरिया तक सीमित था आज प्रदेश के कोने-कोने में तांडव मचा रहा है। इस लड़ाई में सरकार पुलिस और समाज सभी को एक साथ आना होगा। नशे के खिलाफ लड़ाई में कड़ी कार्रवाई करके इस बुराई को समाप्त कर पाएंगे। सदन के मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान सत्ता पक्ष के सभी विधायकों ने भी नशे के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता जताई। भारतीय जनता पार्टी ने इस लड़ाई में अपना संपूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एम फिटनेस ऐप किया गया लॉन्च : नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता, डिजिटल सुधार, सड़क...
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नए मापदंड तय किए – बीपीएल परिवारों के चयन के लिए तय किए : इन बीमारियों से पीड़ित लोग भी सूची में होंगे शामिल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए नए मानदंड तय किए हैं। संबंधित पंचायत सचिव की ओर से ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन के मद्देनजर सभी छोटी-बड़ी सड़कें 15 अगस्त तक बहाल करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री व शिक्षा मंत्री ने भारी बरसात से हुए नुकसान का जुब्बल-कोटखाई व रोहडू क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर किया निरीक्षण  दोनों कैबिनेट मंत्री बरसात से हुए नुकसान से प्रभावित परिवारों से भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में डा अंबेदकर भवन निर्मित करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम : सामाजिक एकता कायम करने में संत गुरू रविदास का अमूल्य योगदान: पठानिया

 शाहपुर, 17 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि संत गुरू रविदास ने जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता कायम करने में अमूल्य योगदान दिया है तथा मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी...
Translate »
error: Content is protected !!