कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत का दमदार प्रदर्शन, जैस्मिन, प्रीति और सोमन ने दिलाए गोल्ड; मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंचा देश

by

नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत ने शनिवार को तीन और स्वर्ण पदक जीतकर अपने गोल्ड मेडल की संख्या 8 कर ली। इसके साथ ही भारत के कुल 30 पदक हो गए हैं और टीम मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

महिला बॉक्सिंग के 57 किलोग्राम वर्ग में जैस्मिन लांबोरिया ने फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को मात देकर गोल्ड मेडल जीता।

पैरा एथलेटिक्स के F57 शॉट पुट वर्ग में सोमन राणा ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13.40 मीटर का थ्रो फेंका और स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत के शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। F57 वर्ग में वे खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं जिनके निचले अंग (पैर) प्रभावित होते हैं, जबकि उनके ऊपरी शरीर की ताकत सामान्य रहती है।

उधर, पुरुषों की 55 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में जादुमणि सिंह को फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत के लिए पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि शनिवार रात सात भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे। इनमें साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) शामिल हैं।

भारतीय दल से देर रात और कई स्वर्ण पदकों की उम्मीदें बनी हुई हैं।

भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और मेडल जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ ब्रॉन्ज जीता। इस इवेंट का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता। उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश...
article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/ August 14/Daljeet Ajnoha Komal Mittal IAS Deputy Commissioner and Dr. Harbans Kaur Deputy Medical Commissioner,According to the order of an awareness workshop about drug addiction and treatment was organized today at Government Senior...
article-image
पंजाब

किसान गेहूं की कटाई के बाद नाड़ व अन्य फसलों के अवशेष को न लगाए आग: अपनीत रियात

जिला मजिस्ट्रेट ने गेहूं की कटाई सांय 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच न करने के दिए आदेश किसानों को मंडियों में निर्धारित नमी वाला गेहूं लाने की अपील की होशियारपुर : ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया को कौन दे रहा संरक्षण कि मंत्री भी आ रहे हैं बेबस नजर : जयराम ठाकुर

खनन के मामले में आम लोगों की हाई कोर्ट से गुहार का मतलब बेलगाम माफिया,  मंत्रियों को सड़कों और जनसभाओं में खनन रोकने की फरियाद करने से पता चलते हैं हालात व्यवस्था परिवर्तन वाली...
Translate »
error: Content is protected !!