क्वांटम पेपर मिल द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच करवा कर सख्त कार्रवाई की मांग : गांवों के लोगों ने दी थी सांसद को शिकायत

by

सांसद मनीष तिवारी ने लिखा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र
गढ़शंकर/होशियारपुर, 3 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पेपर मिल क्वांटम पेपर लिमिटेड द्वारा प्रदूषण फैलाए जाने के आरोपों की जांच करवाने व सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है, जिसके द्वारा फैलाए जा रहे पानी और हवा प्रदूषण के चलते आसपास के गांवों के लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यावरण मंत्री को लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने कहा है कि सैला खुर्द में चलने वाली उक्त पेपर मिल के आसपास रहने वाले लोगों से उन्हें शिकायतें मिली हैं, जिनमें स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि उक्त मिल द्वारा फैलाए जा रहे पानी और हवा प्रदूषण के चलते उनका जीना मुश्किल हो गया है। बीते सालों के दौरान लोग अलग-अलग अथॉरिटीज के पास शिकायतें भी दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सांसद तिवारी ने खुलासा किया कि उन्होंने लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी एक पत्र लिखा था और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को निर्देश देकर मिल के पास स्थित गांवों में हालातों की जांच करवाए जाने की अपील की थी। लेकिन अफसोसजनक है कि पीपीसीबी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का भी सही से पालन नहीं किया।
इस क्रम में, हाल ही में वह अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, तो संबंधित गांवों के कई नुमाइंदे उनसे मिले और एक बार फिर से मामले को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की अपील की। क्योंकि वहां प्रदूषण का स्तर, खास तौर पर जमीनी पानी की स्थिति, ना सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
जिसके चलते वह आपसे केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की एक टीम को भेजने और क्वांटम पेपर लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण संबंधी आरोपों की गहराई से जांच करवाने की अपील करते है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि समस्या का निवारण हो। इसके तहत मिल द्वारा फैलाए जाने वाले प्रदूषण को या तो कानून के अनुसार तय लिमिट पर लाया जाए या फिर आसपास स्थित गांवों के लोगों की जिंदगियों को बचाने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर तहसील में ड्रग विभाग ने दवाईओं की दुकानों की औचक चेकिंग : ड्रग कंट्रोलर अफसर एंव जोनल लाईसैंसिग अथारिटी बलराम लूथरा सभी को नियमों के मुताविक काम करने के दिए निर्देश

गढ़शंकर : फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के कमिश्नर अभिनव त्रिखा के दिशा निर्देशों पर विभाग द्वारा दवाईओं की दुकानों के औचक चेकिंग करने के शुरू किए अभियान तहत आज गढ़शंकर तहसील में बिभिन्न...
article-image
पंजाब

अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के मामले में एमएलए गनीव कौर मजीठिया ने सीएम मान को लिखा पत्र : मामला दर्ज हुए 24 दिन से अधिक समय, अभी तक गिरफ्तार नही

अमृतसर :  मजीठा में स्थित सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक पर एमएलए गनीव कौर मजीठिया ने सीएम भगवंत मान को कारवाई की मांग करते हुए पत्र लिखा हैं।...
article-image
पंजाब

पाली देतवालिया को ग्रेट सिंगर अवार्ड प्रदान किया जाएगा : दोआबा साहित्य सभा द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन 19 मार्च को

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा द्वारा 19 मार्च 2023 रविवार को प्रातः 10-30 बजे पिंक रोज होटल चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!