आईपीएस अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत : मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात

by

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। रैली के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आईपीएस राणा की ड्यूटी मुख्यमंत्री की अभिभावदन रैली के लिए जोरावर स्टेडियम में लगी थी। इस दौरान दोपहर के समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उनके सीने में दर्द उठा और वे अचेत हो गए। इसके बाद तुरंत उन्हें एंबुलेंस में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन यहां उनकी यहां मौत हो गई।
किन्नौर और बिलासपुर में एसपी रहे एसपी तैनात रहे राणा मौजूदा समय हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में बतौर कमांडेंट तैनात थे। ये किन्नौर और बिलासपुर के एसपी रहे थे। ड्रग्स माफियों के खिलाफ भी इन्होंने स्पेशल ड्राइव चलाया था। जिसमें इन्हें काफी सफलता मिली थी। इसके अलावा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को कम करने के लिए भी इन्हाेंने बेहतर काम किया। आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा मंडी के धवाली पंचायत के गांव डबाल के रहने वाले थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी कुशला राणा के अलावा बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। बटालियन के अधिकारियों के मुताबिक उनका जन्म 13 मई 1964 को हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता पर भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराएं : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा

जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी: जिला कांगड़ा में जिला योजना, विकास एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चलती कार में लगी आग – बाईपास पर मची अफरा-तफरी

गुरदासपुर : अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हलचल हो गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, धारीवाल शहर के बाईपास पर रिलायंस पंप के पास एक छोटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन के अभाव में अब उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : संजय रत्न

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने कहा कि बच्चे धन के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इस के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के चार शहरी निकायों में अब कुल 87 उम्मीदवार चुनावी मैदान में : 06 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए वापिस

एएम नाथ। बिलासपुर, 06 मई: नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिला बिलासपुर के चारों शहरी निकायों में नाम वापसी की प्रक्रिया आज सम्पन्न हो गई। जिला बिलासपुर के चार नगर निकायों में 06...
Translate »
error: Content is protected !!