चलती कार में लगी आग – बाईपास पर मची अफरा-तफरी

by
गुरदासपुर : अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हलचल हो गई जब एक कार में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, धारीवाल शहर के बाईपास पर रिलायंस पंप के पास एक छोटी कार में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि गाड़ी अमृतसर से बेहरामपुर कुछ सामान लेकर जा रही है। तभी अचानक गाड़ी में से धुंआ निकलने लगा। आग का पता चलते ही ड्राइवर और उसके साथी ने तुरंत कार रोकी और उसमें से कूद अपनी जान बचाई।
इसके बाद राहगीरों ने सड़क सुरक्षा बल को फोन करके तुरंत सूचना दी, जिसकी कुछ देर बाद टीम वहां पहुंच गई। सड़क सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया। हालांकि इससे पहले पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक से 4 मार्च तक आयोजित होगा सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : मेले में इस बार शामिल की जाएंगी नई गतिविधियां : कैप्टन रणजीत सिंह

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ की बैठक उपसमितियों का गठन करके अधिकारियों को सौंपी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एएम नाथ।  सुजानपुर 29 जनवरी। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन : केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए जुट जाए – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

गढ़शंकर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया कार्यालय गढ़शंकर में विधिवत रूप से खोला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले की हर पंचायत में बनेगी नशा निवारण समिति : डीसी जतिन लाल

ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिले की सभी 245 पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!