युवाओं को सरकार 60 दिनों के भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी , हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए : मुख्यमंत्री सखुविंद्र सिंह सुक्खू

by

धर्मशाला : प्रदेश के युवाओं को सरकार 60 दिनों भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी। प्रदेश हित में सरकार कड़े कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगी, एक लाख बेरोजगारों को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरी का निर्णय भी पहली कैबिनेट में लागू होगा। यह शब्द रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सखुविंद्र सिंह सुक्खू ने कहे । उन्होंने कहा कि अब जरूरत के अनुसार ही सरकारी संस्थान खुलेंगे। वहां पर बजट और सुविधाओं का पहले ही प्रावधान किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने हमीरपुर के चयन आयोग को भंग करके युवाओं के साथ पिछले लंबे समय से चले आ रहे फर्जीवाड़े को समाप्त किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। हिमाचल सरकार ने 101 करोड़ रुपए के कोष का गठन करके, सहायता करने व पाने में आयु सीमा के गतिरोध को समाप्त कर दिया है। 6 हजार बेसहारा युवाओं को पढ़ाने का खर्च सरकार उठाएगी। यही नहीं अगर कोई अनाथ बच्चा विदेश मे पढ़ना चाहे, उसका भी सरकार पढ़ाई का खर्च उठाएगी। सुक्खू ने जयराम सरकार पर भी टिप्पणी की कि पिछले 9 महीनों में राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सरकारी संस्थान बिना बजट और सुविधाओं के खोलकर अपराध किया गया।
सुक्खू ने कांग्रेस की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि उन्हें सारे विधायक इनपुट दे रहे हैं। सरकार पहली पूरी कैबिनेट की बैठक में ही पूरी तरह से OPS को लागू करेगी। इसके लिए हमने धन का प्रावधान कर लिया है। सभी महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन भी पहली कैबिनेट के बाद से ही लागू कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि ये गारंटियां लागू करने बाद वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। उनका कहना था कि हमने प्रदेश में DC व SP नहीं बदले, उन्हीं से काम लिया जा रहा है। राज्य भर में जो अधिकारी पहले संस्थान खोलने मे व्यस्त थे। अब वही अधिकारी इन संस्थानों को बंद करने की सिफारिश कर रहे हैं।
डिनोटिफाई मामले में पूर्व जयराम सरकार पर पलटवार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम सरकार ने पिछले 9 महीनों मे राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सरकारी संस्थान बिना बजट और सुविधाओं के खोल कर अपराध किया है। अब जरूरत के अनुसार संस्थान खुलेंगे और वहां पर बजट और सुविधाओं का पहले प्रावधान किया जाएगा। अधीनस्थ चयन बोर्ड को भंग कर प्रदेश सरकार ने युवाओं से पिछले लम्बे समय से हो रहे फर्जीवाड़े को समाप्त किया है।
युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी, OPS पूरी तरह होगी लागू
उन्होंने युवाओं को आभार रैली मे आश्वस्त किया कि 60 दिनों के भीतर उन्हें उनकी काबिलियत के अनुसार सरकार नौकरी देगी। सरकार कड़े कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगी। सारे विधायक इनपुट दे रहे हैं और सरकार पहली कैबिनेट की बैठक मे OPS पूरी तरह लागू होगी। हमने धन का प्रावधान कर दिया है। साथ ही सभी महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन भी पहली कैबिनेट मे ही लागू होगी। एक लाख बेरोजगारों को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र मे नौकरी भी पहली कैबिनेट में दी जाएगी।
प्रदेश में नहीं किए गए अधिकारियों के तबादले :
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि गारंटियां लागू करने बाद वे पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। हमने DC और SSP नहीं बदले, बल्कि उन्हीं से काम लिया जा रहा है। जो अधिकारी पहले संस्थान खोलने मे व्यस्त थे, वे अधिकारी ही अब संस्थानों को बंद करने की सिफारिश कर रहे हैं।
चट्टान की तरह एकजुट होकर कांग्रेस पांच साल तक धड़ल्ले से सरकार चलाएगी : मुकेश
डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि तीन हफ्ते में ही भाजपा नेताओं की सांसे फूलनी शुरू हो गई। अभी तो शुरुआत है और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के आंसू टपकने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा का ऑपरेशन लोटस नहीं चलेगा। चाहे वो लोटा लेकर आ जाएं। चट्टान की तरह एकजुट होकर कांग्रेस पांच साल तक धड़ल्ले से सरकार चलाएगी। उन्होंने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से 12 विधायक जीतने पर क्षेत्र के मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही कहा कि हम जनता से किए वायदों को हर हाल में पूरा करेंगे। भाजपा के नेता किसी भी तरह की गलतफहमी दिल से निकाल दें। प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन भी मिलेगी और युवा बेरोजगारों को रोजगार भी। उन्होंने दावे से कहा कि चंद दिन का इंतजार करें, हिमाचल में परिवर्तन साफ दिखेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक ओर धमाका

गोल्डन गर्ल उड़नपरी सीमा का एक ओर धमाक 25 हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत दुनिया भर में चम्बा का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा किया सीमा ने न केवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किरपालपुर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगा आउटडोर स्टेडियम : युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल महत्वपूर्ण – विक्रमादित्य सिंह

नालागढ़ : लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल-कूद गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विक्रमादित्य सिंह गत सांय सोलन ज़िला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का DC राघव शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ ऊना, 20 सितम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव 8 से 10 अक्तूबर तक : हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम हरोली ने अधिकारियों के साथ की बैठक

ऊना, 6 सितम्बर – हरोली उत्सव-2023 की तैयारियांे को लेकर बुधवार को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय हरोली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्सव की विभिन्न गतिविधियों...
Translate »
error: Content is protected !!