क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण का तीखा विरोध : पूर्व सांसद खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला

by

होशियारपुर / सैला खुर्द , 27 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल  क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरोध में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला।  पूर्व सांसद खन्ना ने राज्यपाल को बताया कि इस इलाके में कई वर्षों से चल रही क्वांटम पेपर मिल के कारण यहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मिल से निकलने वाला गंदा और दूषित पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा पशु, पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त पेपर मिल से निकलने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। इसके चलते अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। फैक्ट्री में किसी प्रकार का उचित वेस्ट ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। इलाके के लोगों ने कई बार संबंधित विभागों को इस संबंध में शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

पूर्व सांसद खन्ना सहित पूरे शिष्ट मंडल ने जनहित में राज्यपाल से अपील की कि मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए यहाँ के निवासियों को पेश आ रही इन समस्याओं से शीघ्र राहत दिलाई जाये इस मौके पर संजीव गुप्ता बॉबी, रिंकू चांदपुरी, सरपंच गोल्डी सिंह, मोहित गुप्ता, राजेश कुमार, करणवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यतिथि

ऊना (20 जनवरी)- ऊना में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

गुर्जर सम्राट मेहर भोज महान की 1209वीं जयंती धूमधाम से मनाई

केवल वे राष्ट्र ही प्रगति करते हैं जो अपनी संस्कृति और विरासत को जीवित रखते हैं – प्रोफेसर नरिंदर भूंबला | होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा (पंजीकृत) की पंजाब इकाई ने...
article-image
पंजाब

बीएससी एग्रीकल्चर कोर्सेस में दाखिला जारी रखने के फैंसले का कालेजों ने स्वागत किया

माहिलपुर – पंजाब राज्य काँसिल फार एग्रीकल्चर एजुकेशन द्वारा पिछले साल एग्रीकल्चर कोर्सेस करा रहे सभी शिक्षण संस्थाओं को विभिन्न शर्तों के तहत जो रोक लगाई गई थी उसे पंजाब सरकार ने कोविड 19...
article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक क ार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!