क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण का तीखा विरोध : पूर्व सांसद खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला

by

होशियारपुर / सैला खुर्द , 27 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल  क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरोध में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला।  पूर्व सांसद खन्ना ने राज्यपाल को बताया कि इस इलाके में कई वर्षों से चल रही क्वांटम पेपर मिल के कारण यहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मिल से निकलने वाला गंदा और दूषित पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा पशु, पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त पेपर मिल से निकलने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। इसके चलते अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। फैक्ट्री में किसी प्रकार का उचित वेस्ट ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। इलाके के लोगों ने कई बार संबंधित विभागों को इस संबंध में शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

पूर्व सांसद खन्ना सहित पूरे शिष्ट मंडल ने जनहित में राज्यपाल से अपील की कि मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए यहाँ के निवासियों को पेश आ रही इन समस्याओं से शीघ्र राहत दिलाई जाये इस मौके पर संजीव गुप्ता बॉबी, रिंकू चांदपुरी, सरपंच गोल्डी सिंह, मोहित गुप्ता, राजेश कुमार, करणवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका : जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है  आप नेता जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की मौजूदगी में...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत में शराब के ठेके के ताले तोड़ कर पचास पेटियां शराब की चोरी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र के गांव कालेवाल बीत में देर रात करीव डेढ वजे शराब के ठेके अज्ञात चोर ताले तोड़ कर पचास पेटियां शराब की चोरी कर ले गए।...
article-image
पंजाब

रिश्ते में लगते देवर ने भाबी की हत्या की : पुलिस ने मामला किया दर्ज

माहिलपुर : थाना माहिलपुर के अधीन पड़ते गांव जस्सोवाल में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने पर गांव की पंचायत द्वारा सैला खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना देने पर पुलिस ने शव को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मांउटेन टैरेन बाइक रेस में अश्मीत, हर्ष व विशाल ने मारी बाजी

ऊना हिमाचल की खेल नर्सरी: सत्ती ऊना 21 नवम्बर: जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना द्वारा आज माउंटेन टैरेन बाइक रेस का आयोजन किया गया। 45 किलोमीटर लम्बी इस रेस का आरंभ पीरनिगाह...
Translate »
error: Content is protected !!