खटवीं के हेमराज और ब्राह्मणी के अमर सिंह बने रैडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य

by
एएम नाथ। हमीरपुर 08 अप्रैल। गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक और आजीवन सदस्य बनने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं।
उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान से प्रेरित होकर हमीरपुर के निकटवर्ती गांव खटवीं के हेमराज और गांव ब्राह्मणी के अमर सिंह ने एक-एक हजार रुपये का अंशदान करके जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है।
हेमराज बीबीएमबी से सेवानिवृत्त हुए हैं और अमर सिंह भी भूतपूर्व सैनिक हैं। दोनों नए आजीवन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि आम लोगों की नेक कमाई से प्राप्त अंशदान की राशि से ही जिला रैडक्रॉस सोसाइटी हमेशा गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने की अपील भी की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें : मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी : कमलेश

एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने बुधवार को भी धुंआधार चुनाव प्रचार कर विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह कह रहे हैं कि चुनाव बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस मैदान वारगाह के उन्नयन कार्यों को लेकर विधायक नीरज नैय्यर ने की बैठक

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से टर्फ पिच का होगा निर्माण एएम नाथ। चंबा, 21 फरवरी : विधायक नीरज नैय्यर ने चंबा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान वारगाह के रखरखाव एवं उन्नयन कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम जागरूकता के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना मुख्य प्राथमिकता – DC राघव शर्मा

ऊना को नशा मुक्त बनाने हेतू मीडिया जिला प्रशासन को देगा हर संभव सहयोग – सुरेंद्र शर्मा ऊना, 9 अगस्त – नशे का सेवन समाज में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर आया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जारी किए गए 460 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री सुक्खू

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत तंगरोटी में सुनीं जन शिकायतें, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में 28 करोड़ रुपये की पैट स्कैन मशीन लगाने की घोषणा एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!