खडूर साहिब सीट से सांसद बने अमृतपाल सिंह को झटका : अमृतपाल सिंह पर एनएसए एक साल के लिए बढ़ा , असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद

by

चंडीगढ़ : पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद बने अमृतपाल सिंह को झटका लगा है। उनकी एनएसए की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल और उनके नौ साथियों को पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। ये सभी असम की जेल में बंद हैं। अमृतपाल का परिवार उन्हें पंजाब की जेल में शिफ्ट करने की मांग करता रहा है।

अमृतपाल सिंह के वकील हरपाल सिंह खारा ने कहा,”मार्च 2025 तक एनएसए की अवधि बढ़ाई गई है। मैं कहूंगा कि ये कानून के खिलाफ है। भगवंत मान की सरकार ने गलत काम किया है। 10 लोगों को बिना वजह जेल में बिठाया हुआ है। कोई एफआईआर दर्ज नहीं है, कोई मुकदमा नहीं है। लोगों ने उन्हें इतनी बड़ी लीड से जिताया है।।जब लोगों ने उन्हें बुरा नहीं माना तो सरकार को क्या दिक्कत है।

वारिस पंजाब दे’ के नेता अमृतपाल पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस थाने पर हमला कर दिया था।।इस दौरान पुलिसकर्मियों पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया गया था। यह मारपीट अमृतपाल के एक समर्थक की रिहाई की मांग को लेकर शुरू हुई थी। इस घटना के बाद अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार किया गया था और अमृतपाल की तलाश चल रही थी।उन्हें घटना के दो महीने बाद गिरफ्तार किया गया था।

बिना प्रचार ही चुनाव जीते अमृतपाल सिंह
अमृतपाल के अलावा पापलप्रीत सिंह, दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला, भगवंत सिंह, हरजीत सिंह, कुलवंत सिंह धालीवाल, गुरिंदर पाल सिंह और वरिंदर सिंह पर एनएसए लगाया गया है. उधर, अमृतपाल ने इस साल खडूर साहिब सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और वह चुनाव जीत भी गए। चुनाव जीतने के बाद उनके माता-पिता उससे मिलने डिब्रूगढ़ की जेल पहुंचे थे।

कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को हराया : माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें खुशी है कि बेटा सांसद बन गया। पिता ने कहा कि उन्होंने बेटे के चुनाव के लिए कोई मेहनत नहीं की बल्कि खडूर साहिब की जनता ही उसे जिताने में लग गई और उनके समर्थन से अमृतपाल ने चुनाव जीता है। अमृतपाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए चार लाख से ज्यादा वोट हासिल किए। उसने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 197120 वोटों से हरा दिया। जीरा को केवल 207310 वोट हासिल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएसएफ ने इस साल कुल 95 ड्रोन किए बरामद , पंजाब से ज्यादातर मामले – योगेश बहादुर खुरानिया

चंडीगढ़, 11 दिसंबर :  सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने सोमवार को कहा कि इस साल कुल 95 ड्रोन बरामद किए गए, जिनमें ज्यादातर मामले पंजाब से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बलि दी जानी थी चार वर्षीय बच्चे की मध्यप्रदेश में : महिला व डॉक्टर ने रची साजिश…..लुधियाना में हुई थी 2 लाख में डील…

बरनाला : बरनाला में गरीब परिवार के दो साल के बच्चे का 4 अप्रैल को अपहरण हुआ था। इस मामले में बरनाला पुलिस महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सही सलामत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की, उपायुक्त राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह किया भेंट

चिंतपूर्णी 16 दिसंबर – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के माता चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का भव्य समापन

कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने भेजा शुभकामना संदेश, दंगल कमेटी को दिए 51 हजार रुपये एएम नाथ। इंदौरा, 6 जून। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गंगथ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!