खड्ड, अप्पर पंजावर, जोल, डूहल भटवालां, खरोह व अंब टिल्ला में कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक किए ग्रामीण

by
ऊना, (10 फरवरी) – सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गांे के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेशभर में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज जिला में हरोली विकास खंड के खड्ड व अप्पर पंजावर, बंगाणा विकास खंड के तहत जोल और अंब विकास खंड में डूहल भटवालां, खरोह व अंब टिल्ला में लोगों को गीत-सगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान नादौन के नटराज कलामंच, जलग्रां टब्बा के पूर्वी कलामंच तथा चितपुर्णी के आरके कलामंच ने नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 3.34 लाख परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इसके तहत अब तक 77549 लाभार्थियों को 80.96 करोड़ रुपये के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। आयुष्मान भारत में न आने वाले परिवारों को हिमकेयर योजना के तहत कवर किया गया है। हिमकेयर योजना में 4.61 लाख परिवार पंजीकृत हैं तथा 1.25 लाख लाभार्थियों को 129.27 करोड़ रुपये के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रुप से कमजोर मरीजों को 3000 रुपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना में 13 करोड़ रुपये की राशि से 11186 लोगों को लाभ प्रदान किया गया है।
इस मौके पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान, प्रधानमं़त्री आवास योजना, मेधा प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आहवान किया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान व अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 40 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

शिमला : हिमाचल प्रदेश  विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। हालाकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहलः बुजुर्गों,जरूरतमंदों को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा: डीसी डा निपुण जिंदल

कांगड़ा जिला के तीन चिकित्सा खंडों की 189 गांवों के लिए प्लान तैयार जेरीएट्रिक होम केयर को विकसित करने वाला सूबे का पहला जिला कांगड़ा धर्मशाला, 17 जुलाई। कांगड़ा जिला में सेहत सेवा अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में हुआ पोषण माह का आगाज

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन पर आर आर भारद्वाज बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी की अध्यक्षता में पोषण माह 2025 का आगाज किहार में किया गया। जिसमे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसाइटी बीबीएन इकाई का छटा वार्षिक शिव नुआला 24 जनवरी को

बद्दी, 21 जनवरी (तारा) : चम्बा व कांगड़ा जिले के गद्दी समुदाय के सम्बंधित बीबीएन में रह रहे लोगों की ओर से 24 जनवरी को अमरावती कालोनी स्थित जी एस रिजॉर्ट वार्षिक शिव नुआला...
Translate »
error: Content is protected !!