खनन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाए जाएंगे विशेष कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

by
बिलासपुर स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री
एएम नाथ। बिलासपुर, 28 जनवरी: जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सरकार में नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने की। बैठक में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे व्यय तथा आगामी प्रस्तावों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर व ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि खनन से प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पोषण सहायता, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा कौशल प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस विशेष मुहिम के अंतर्गत बच्चों और किशोरियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वावलंबी बनाने पर भी बल दिया जाएगा तथा समय-समय पर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की स्वास्थ्य जांच भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से क्षय रोग (टीबी) मरीजों के लिए ‘निक्षय मित्र’ की तर्ज पर सप्लीमेंट्री डाइट उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला में आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के लिए जरुरतमंद महिलाओं की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त युवाओं को वर्तमान समय की आवश्यकताओं को केन्द्रित करते हुए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने को लेकर भी विचार विमर्श हुआ ताकि उन्हें भी विभिन्न रोजगार व स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ा जा सके।
राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विदेशों में जॉब प्लेसमेंट के लिए अलग से एक सेल का गठन किया है, जिसका उद्देश्य ऐसे दक्ष कार्यबल को तैयार करना है, जिन्हे वर्तमान वैश्विक जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न कार्य न केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होंगे, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ कर लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
बैठक में पशुपालन विभाग को पशु एंबुलेंस प्रदान करने को भी स्वीकृति दी गई। इस पशु एंबुलेंस के माध्यम से दुर्घटना का शिकार हुए पशुओं का तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत 644 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर चल रहा कार्य
बैठक में जानकारी दी गई कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत अब तक कुल 644 विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इनमें उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की 104 परियोजनाएं तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की 540 परियोजनाएं शामिल हैं। योजना-वार विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि पेयजल क्षेत्र में 16 परियोजनाओं पर लगभग 9 करोड़ रूपये, शिक्षा क्षेत्र में 53 परियोजनाओं पर लगभग 11 करोड़ रुपये तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी 21 परियोजनाओं पर लगभग साढे़ 8 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं।
इसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 10 परियोजनाओं के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये, भौतिक अधोसंरचना के क्षेत्र में 533 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिन पर लगभग 52 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। वहीं स्वच्छता से संबंधित 5 परियोजनाओं के लिए लगभग साढे़ 6 करोड़ रुपये, महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी 4 परियोजनाओं पर लगभग 5 लाख रुपये तथा कौशल विकास के अंतर्गत 2 परियोजनाओं पर लगभग 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
बैठक में विधायक रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, त्रिलोक जंबाल, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड (पाठशाला अरसु) में 5 फरवरी को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

कुल्लू : 3 फरवरी ,   सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसु में 5 फरवरी 2024 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारौह आयोजित : अजय कुमार बैस्ट बॉय व काजल बैस्ट गर्ल तो वहीं स्टूडडैंट ऑफ द ईयर का खिताब मूबीना के नाम

जिला परिषद मनोज मनु ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान को लिया गोद एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत सराहन के दायरे में आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पिछली भाजपा ने सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती घोटाला, 100 करोड़ रुपये का खनन घोटाला तथा 2500 करोड़ का क्रिप्टो करंसी घोटाला हुया -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जिला हमीरपुर के प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने जारी किए 14 करोड़ रुपये, शहर में बिजली तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में विभिन्न श्रेणियों के 462 पद सृजित कर भरने का निर्णय : जानिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अधक्ष्यता में हुई कैबिनेट की मीटिंग के फैसले

एएम नाथ।शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 1 अगस्त, 2024 को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने की घटना में जान...
Translate »
error: Content is protected !!