विधायक डॉ. जनक ने केंद्रीय मंत्री से भरमौर विधानसभा की तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग और समर्थन

by

एएम नाथ। दिल्ली :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार जी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात की।

इस दौरान डॉ. जनक राज ने अपनी विधानसभा की तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए उनका सहयोग और समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पठानकोट-किलाड़ मार्ग, भरमौर से काँगड़ा को जोड़ने वाली द्रुकुंड-करेरी सुरंग व होली उतराला सड़क की बहुत जरूरत है।

इन कार्यों के पूरा होने पर जनजातीय क्षेत्र का विकास संभव है। आज भी हमारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अगर कोई बीमार हो जाए तो वे चम्बा या कांगड़ा अस्पताल पर निर्भर रहता है। मगर समय पर वहाँ नहीं पहुंचने का उन्हें जान दे कर खामियाजा भुगतना पड़ता है। हम आजादी के बाद आज भी कठिनाईओं में जीवन जी रहे हैं। हमारे लोग आज भी आजादी का सही मायने में महत्व नहीं समझे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। ताकि लोगों की जिंदगी सुगम बन सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तहत लगाया नेत्रदान जागरुक्ता कैंप : किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते : जेबी बहल

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा सिवल अस्पताल गढ़शंकरके सहयोग से नेत्रदान पखवाड़ा तहत नेत्रदान जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्यां में समाजिक संस्थाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ रुपए की मालकिन

एएम नाथ। देहरा : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने कल देहरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई चुनावी गारंटियां : झूठी गारंटियां देने वाले तो घर बैठ गए, हिमाचल की जनता को दिया धोखा –जयराम ठाकुर

 एएम नाथ (शिमला)  : नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि चुनावी गारंटियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई हैं।  झूठी गारंटियां देने वाले इनके छत्तीसगढ़ और राजस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में कुछ शर्तों को पूरा करने पर मिलेगी ट्रेकिंग की अनुमति : आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों में किया संशोधन

धर्मशाला, 10 अगस्त। कांगड़ा जिला में ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत 22 जुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!