खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

by
संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर कमेटी के साथ पूर्व डीआईजी नरेंद्र भार्गव भी पहुंचे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी टाल दी गई।
कमेटी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले ही कहा गया है कि कोर्ट जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को तोड़ने को नहीं कह रहा है, बल्कि उनके सेहत पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए ही अपील कर रही है।   सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस नवाब सिंह द्वारा कमेटी की अगुआई वाली टीम ने आज दसवें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्ममदिन पर बधाई दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि डल्लेवाल जी से हमने यही रिक्वेस्ट की है कि हम उनकी सेहत की वाहेगुरु जी से प्रार्थना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें।
लेकिन डल्लेवाल  ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में है। मेडिकल सुविधा लेने के लिए हम सबने प्रार्थना की है, लेकिन उन्होंने इस पर कोई जबाव नहीं दिया।
सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी :  टीम सदस्यों ने कहा कि डल्लेवाल जी को वादा किया गया है कि जब आप बुलाओगे, हम आएंगे। उन्होंने कहा कि आज जो भी बातचीत हुई है, वह उसकी रिपोर्ट कमेटी को सौंप देंगे।  उन्होंने पत्रकारों के अधिकांश सवालों के जबाव में यही कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के लिए उत्तरदायी हैं और अपनी रिपोर्ट कमेटी को सौंपेंगे। केंद्र सरकार पर सवाल के जबाव में भी उन्होंने कहा कि अपनी रिपोर्ट कमेटी को सौंपेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर हाईपावर कमेटी काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की कमेटी में सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस नवाब सिंह, पूर्व डीजीपी हरियाणा बीएस संधू, रविंदर शर्मा, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी से डॉ. कोमल, पंजाब एग्रीक्लचर यूनिवर्सिटी से प्रो. सुखपाल सिंह, पूर्व डीआईजी नरेंद्र भारगव, आईजी मनदीप सिंह सिद्धू शामिल हैं। बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 42 दिनों से अपनी मांगों को लेकर 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। किसानों की 13 मांगें पूरी करने के लिए सरकार से अपील कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू व अन्य, स्टे ऑर्डर कल तक के लिए सुरक्षित : निगम को ताला लगाने के आरोप में

लुधियाना  :    नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाने के मामले में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेजा गया है।  बता दें कि नगर निगम को...
पंजाब

डॉक्टरों ने 2 मरीजों को लावारिस जगह पर एंबुलेंस से फिंकवाया, एक की मौत : पंजाब के अस्पताल में शर्मसार हुई इंसानियत

मानसा : पंजाब के सरकारी अस्पतालों से मानवता को शर्मसार करने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मानसा के सरकारी अस्पताल से भी सामने आया है। जहां पिछले कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

राकेश शर्मा  :   देहरा/तलवाड़ा /  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास को लेकर...
article-image
पंजाब

हिमाचली सिरमौरी नाटी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

होशियारपुर 29 मार्च: जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में आयोजित क्राफ्ट्स बाजार में हिमाचली सिरमौरी नाटी नृत्य लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। प्रोग्राम अधिकारी कैलाश शर्मा बताते हैं...
Translate »
error: Content is protected !!