मुख्यमंत्री ने देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

by
राकेश शर्मा  :   देहरा/तलवाड़ा /  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को दोहराते हुए विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि देहरा के लिए प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ जल्दी से जल्दी लोगांे तक पहुंचाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय देहरा के निर्माण को लेकर वन विभाग से संबंधित मामले को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित बनाने के लिए देहरा में लैंड बैंक बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने देहरा में बनने वाले सर्किट हाउस, इंडोर स्टेडियम,पुलिस अधीक्षक कार्यालय, देहरा अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट और लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग तथा बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय के निर्माण को लेकर भी तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, देहरा में बिजली की तारों को भूमिगत करने के प्रोजेक्ट तथा सड़क निर्माण के कार्यों सहित जल स्रोतों के उपयुक्त दोहन के संदर्भ में भी उचित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा को प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देहरा में भी कई महत्त्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होेंने देहरा के बनखंडी में बन रहे जूलोजिकल पार्क के कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ पौंग डैम के आस-पास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत संरचना विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरा में पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने वाले संभावित स्थलों को चिन्हित करने के लिए भी कहा।
विधायक संजय रतन, कांग्रेस नेता सुरंेद्र मनकोटिया एवं पवन कुमार, उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी देहरा अशोक रतन, एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की भेंट : केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का कियाआग्रह

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को उपायुक्त ने किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शाम करीब साढ़े आठ बजे अपनी धर्मपत्नी नीना पठानिया सहित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने...
Translate »
error: Content is protected !!