खन्ना का खुला दरबार : भारत सरकार की मदद से जसवंत सिंह ऑस्ट्रिया जेल से जल्द होगा रिहा : खन्ना

by

ऑस्ट्रिया में सजा पूरी होने पर भी जसवंत सिंह की रिहाई न होने के चलते परिजनों के खन्ना से की मदद की अपील
होशियारपुर 29 जुलाई :  जनता से रूबरू होने की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें गढ़शंकर के गाँव घागों रोड़ांवाली निवासी जसवंत सिंह के पिता जरनैल सिंह ने सजा पूरी होने के बावजूद उनके बेटे जसवंत सिंह की ऑस्ट्रिया जेल से रिहाई न होने के चलते मदद की अपील की।
इस मौके खन्ना को पीड़ित पिता जरनैल सिंह ने बताया कि उसका बीटा जसवंत सिंह रोजगार के लिए ऑस्ट्रिया गया था जहाँ किसी से झगड़ा होने के कारन उसे 8 माह की जेल हो गयी थी और उसकी सजा भी पूरी हो चुकी है । उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह की रिहाई के लिए उनके सम्बंधित ठाणे में वेरिफिकेशन भी हो चुकी है। पीड़ित पिता ने भारत सरकार की मदद से उसके बेटे को ऑस्ट्रिया जेल से रिहा करवाने की मांग की है। खन्ना ने इस मामले को तुरंत केंद्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार की मदद से जसवंत सिंह की जल्द रिहाई की पूरी उम्मीद है। इस मौके खन्ना के समक्ष लोगों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बरसाती पानी की निकासी न होने, बाद प्रबंधन न होने और विदेशों में रह रहे परिजनों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया जिन्हे खन्ना ने केंद्र सरकार की मदद से हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके खन्ना के साथ ऐस. पी दीवान, अवतार सिंह कंग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हेरोइन के साथ पकड़ा गया सिपाही : श्रीनगर में तैनात है लुधियाना का बिक्रमजीत

श्रीनगर में पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेना के सिपाही बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव भनोहड़ को जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया है। सेना के सिपाही की नशा...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की अमीर विरासत की झलक पेश करेगा ‘होशियारपुर विरसा मेला’: कोमल मित्तल

होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 3 से 5 मार्च को पर्यटन विभाग पंजाब के सहयोग से ‘होशियारपुर विरसा मेला’ का आयोजन लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में करवाया जा रहा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने...
article-image
पंजाब

बैंक के पास गिरवी रखी जमीन वेचने के आरोप में धारा 406,420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 अप्रैल : थाना गढ़शंकर पुलिस ने पंजाब कृषि विकास बैंक प्रबंधक की शिकायत पर किशन चंद पुत्र चिंता राम निवासी गढ़ी मानसोवाल के खिलाफ छेड़छाड़ कर बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!