खन्ना के गृह पधारे जैन संत श्री सुशील मुनि जी : खन्ना दम्पति ने लिया आशीर्वाद : कहा संतों के आशीर्वाद से संतुलित है सृष्टि 

by
होशियारपुर 22 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के निवास स्थान पर जैन संत श्री शुशील मुनि जी ने अपने शिष्यों सहित चरण डाले। इस मौके खन्ना ने कहा की संतों के आशीर्वाद से ही सृष्टि संतुलित है। उन्होंने कहा कि जैन संतों ने सदैव अपनी बहुमूल्य वाणी से मानवता को सार्थक पथ प्रदर्शित किया है।
खन्ना ने कहा कि उन्होंने कहा कि संत और भगवान में कोई भेद नहीं होता और संत के माध्यम से भगवान ही सारा कर्म करते हैं। संत के माध्यम से भगवान ही बोलते हैं। इसलिए जब हम किसी महापुरुष की वाणी का श्रवण करते हैं तो वह हमारे अंतःकरण पर काफी प्रभाव डालता है जिसका अनुसरण कर हर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। इस मौके जैन संत श्री सुशील मुनि जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाते हुए सभ्य तथा सफल जीवन जीने का उपदेश दिया। इस मौके पर खन्ना व उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना सहित अनुराग सूद, उमेश जैन, गोपाल अग्रवाल, अवतार सिंह कंग आदि ने भी जैन संत श्री सुशील मुनि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला की उपस्थिति यकीनी बनाई जाए : जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतो की बैठकों में

बैठकों में महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति यकीनी बनाने के आदेश चंड़ीगढ़ । डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं के महिला सदस्यों के पति एवं पारिवारिक सदस्यों के विभागीय मीटिंगों में...
पंजाब

चंडीगढ़ के 14 थानों के एसएचओ समेत 29 इंस्पेक्टर ट्रांसफर : 6 डीएसपी के किए गए तबादले

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस में शनिवार को भारी फेरबदल करते हुए शहर के 14 थानों के एसएचओ समेत 29 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी तबादला सूची में कुछ एसएचओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 23 नवंबर – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला...
article-image
पंजाब

203 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने छुड़वाया : ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में सरकारी पंचायती जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा

तलवाड़ा (राकेश शर्मा), 15 नवंबर: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जिले के ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में 203 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!