203 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने छुड़वाया : ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में सरकारी पंचायती जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा), 15 नवंबर:
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जिले के ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में 203 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाया। इस अवसर पर विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण भी मौजूद थे।
गांव के कम्यूनिटी सैंटर में आयोजित समागम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायत मंत्री ने बताया कि भंबोताड़ के अंतर्गत चार गांवों में 252 एकड़ पंचायती जमीन पर कब्जा है और 203 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा गांवों की पंचायतों व किसानों की ओर से स्वेच्छा से छोड़ा गया है, जो कि प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि बाकी जमीन पर लोगों ने अपने घर बना लिए हैं, जिस संबंधी पालिसी बनाकर जल्द कब्जा छुड़वा लिया जाएगा और लोगों को भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस जमीन का कब्जा छुड़वाया गया है वहां पर खैर व सागवान के पेड़ लगे हुए है और कटाई योग्य हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की आज्ञा के बाद इनकी कटाई करवा कर पैसा सरकार के खजाने में डाला जाएगा।
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 13 हजार एकड़ के करीब पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे छुड़वाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अदालती मामलों के निपटारे संबंधी पैरवी में और तेजी लाई जाएगी और प्रदेश में अन्य जमीनों को भी जल्द कब्जे से मुक्त करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करवाने वाले किसी भी शख्स के बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए काम कर रहे विभाग के शामलात सैल को मजबूत किया गया है ताकि पंचायती जमीनों के कब्जे छुड़ाने में कोई परेशानी न आए।
इस अवसर पर संयुक्त डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग जगविंदरजीत सिंह संधू, डिविजनल डिप्टी डायरेक्टर जालंधर अमरदीप सिंह गुजराल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) बलराज सिंह, डी.डी.पी.ओ भूपिंदर सिंह मुल्तानी, बी.डी.पी.ओ तलवाड़ा सुखप्रीतपाल सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार : वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया तैनात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल...
article-image
पंजाब

नाबालिग को शादी का झांसा देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 8 जुलाई : गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले व्यक्ति शाने अली पुत्र इस्तेहाक अहमद निवासी पोस्ट बनकेटा थाना बजीरजंग जिला बदायू के खिलाफ पीड़िता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
article-image
पंजाब

A Workshop at D.A.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mat.28 : Indian Association of Parliamentarians on Population and Development (IAPPD), New Delhi organized a workshop on a sensitive theme “Ageing Population in Hoshiarpur District and Punjab: Emerging Challenges and Policy Imperatives” at...
Translate »
error: Content is protected !!