खन्ना जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद : आबू धाबी से बेटे को ब्लडमनी देकर छुड़वाने के लिए दविंदर सिंह मान ने खन्ना का किया धन्यवाद

by

होशियारपुर 31 जनवरी  : सैला खुर्द निवासी दविंदर सिंह मान ने अपने बेटे हरविंदर मान को आबू धाबी से ब्लडमनी देकर छुड़वाने के लिए खन्ना व उनकी टीम का धन्यवाद किया।
इस मौके दविंदर सिंह मान ने बताया कि उनका लड़का हरविंदर मान आबू धाबी में ड्राइवर का काम करता है जिसका वहां एक्सीडेंट हो गया था और इस एक्सीडेंट में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। हरविंदर मान की इस दुर्घटना में कोई गलती नहीं थी जिस कारण मृतक के परिजनों ने भी कोई क्लेम नहीं किया परन्तु साउदी कानून के अंतर्गत उसको गिरफ्तार कर लिया गया और उसे छुड़वाने के लिए वहां की सरकार ने 70 हजार दराम का जुरमाना लगाया था। दविंदर सिंह मान ने बताया कि उन्होंने मौजूदा पंजाब सरकार के नेताओं तथा अपने जानकारों से उसके बेटे को छुड़वाने के लिए बहुत गुहार लगायी परन्तु किसी ने भी मदद नहीं की। मान ने बताया कि जब उन्होंने श्री खन्ना को इस बात से अवगत करवाया तो उन्होंने पहले अपनी टीम के समृद्ध लोगों से ब्लडमनी के पैसे एकत्र किये और फिर दुबई में अपने एक कार्यकर्ता अतिंदर सिंह की मदद से हरविंदर सिंह को ब्लडमनी देकर छुड़वाया। पिता दविंदर सिंह मान ने कहा कि खन्ना जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद, दविंदर सिंह मान ने खन्ना की समूह टीम का भी तहदिल से धन्यवाद किया।
इस मौके पर खन्ना ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी टीम के सदस्य उनके कहने मात्र से ही जनकल्याण के कार्यों के लिए आगे आ जाते हैं। खन्ना ने हरविंदर को आबू धाबी से छुड़वाने में आर्थिक मदद करने वाले अपने साथियों व दुबई में बैठे अपने कार्यकर्ता अतिंदर सिंह का धन्यवाद किया। खन्ना ने भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार की बेहतरीन विदेश नीति के चलते विदेशों में रह रहे भारतियों को मदद मिल रही है। खन्ना ने कहा कि यह उनके साथियों व भारत सरकार की मदद से ही संभव हो पाया है कि हरविंदर सिंह आबू धाबी में रिहा होकर पुन: अपने काम पर लौट पाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुल्हन की तरह सजा तपोवन ….पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

एएम नाथ। धर्मशाला : तपोवन धर्मशाला में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुल्तानपुर मोहल्ला में से 5 किलो 856 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार : चरस की सप्लाई करने सहित पुलिस ने कुल चार को गिरफ्तार

एएम नाथ।  चंबा। पुलिस ने चंबा में दो सालों में अब तक की चरस की बड़ी खेप बरामद की है।  सुल्तानपुर मोहल्ला में एक घर में दस्तक देकर पांच किलो 856 ग्राम चरस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद्रशेखर मंदिर साहो में शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरु : गायक सुभाष प्रिंस व प्रदीप सरयाल अपने भक्ति गीतों से करेंगे लोगों का मनोरंजन

एएम नाथ। चम्बा :   भगवान शिव के महापर्व, महाशिवरात्रि को लेकर चंद्रशेखर मंदिर साहो में जोर-शोर से तैयारियां शुरु हो गई हैं । इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी ।  शिवरात्रि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी की किसानों से अपील…पीएम किसान सम्मान निधि योजना की औपचारिकताएं कराएं पूर्ण

जिले की प्रत्येक पटवार सर्किल में 23 और 25 दिसंबर को लगेंगे, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के विशेष कैंप धर्मशाला, 22 दिसंबर। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिले के किसानों से संबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!