दुल्हन की तरह सजा तपोवन ….पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

by

एएम नाथ। धर्मशाला : तपोवन धर्मशाला में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जबकि सम्मेलन में भाग लेने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटका राज्य के स्पीकर वायुमार्ग द्वारा धर्मशाला पहुंच गए हैं।

राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश भी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। कल 30 जून को प्रात: 10 बजे सम्मेलन का शुभारम्भ करने लोक सभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन ओम बिरला प्रात: 8 बजे हवाई मार्ग द्वारा गगल एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू उदघाटन अवसर पर सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।


तपोवन धर्मशाला राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन को प्रथम बार आयोजित करने जा रहा है जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – ॥ में पांच राज्य शामिल हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू – कश्मीर राज्य शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया इन सभी राज्यों के संयोजक हैं।


विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस सम्मेलन में कुल 178 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें लोक सभा अध्यक्ष, राज्य सभा उप- सभापति और 8 राज्यों के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक, उप-मुख्य सचेतक तथा माननीय सदस्य शामिल हैं। इस सम्मेलन का मुख्य थीम (विषय) “डिजिटल युग में सुशासन: संसाधनों का प्रबन्धन, लोकतन्त्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना है”।


उन्होने कहा कि इस वार्षिक सम्मेलन में तीन सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें 30 जून को उदघाटन समारोह के बाद पहला सत्र आयोजित किया जाएगा तथा पहले विषय के रूप में “राज्य के विकास की तुलना में राज्य के संसाधनों के प्रबन्धन में विधायिका की भूमिका” पर मंथन किया जाएगा। इस सत्र में सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने विचार रखेंगे।
1 जुलाई को दो सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें दो विषयों क्रमश: “अनुच्छेद 102 (2) और 191 (2) की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल के आधार पर अयोग्यता का प्रावधान” तथा “विधान सभाओं में ए0आई0 (कृत्रिम बुद्विमता) का उपयोग” पर चर्चा की जाएगी।


1 जुलाई को ही राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र- ॥ का समापन होगा जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे तथा अपना सम्बोधन देंगे जबकि इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य सभा उप- सभापति हरिवंश, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल होंगे और अपना सम्बोधन देंगे।


इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार धन्यवाद सम्बोधन करेंगे। सम्मेलन में लोक सभा महासचिव, राज्य सभा महासचिव तथा सभी राज्य विधान सभाओं के सचिव भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला डॉक्टर को न्यूड पिक्चर्स दिखा धर्म भाई करने लगा हर दिन ये काम : जब नहीं भरा मन तो फिर कर दी ये डिमांड

अजमेर : कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप की घटना पर बबाल थमा भी नहीं की एक और डॉक्टर के साथ में रेप का मामला सामने आ गया। इस मामले के सामने आने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमन सूद पर दर्ज करवाई केस दर्ज : एसडीएम कोर्ट ने पेशी के बाद सुनाया फरमान

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में पंजाब के भिंडरावाला समर्थकों के बाइकों से झंडे उतारने और खालिस्तान का विरोध करने वाले अमन सूद के खिलाफ सुक्खू सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चबूतरा, रंगड़ और सपाहल में ‘मासिक धर्म शर्म का नहीं, गर्व का विषय पर आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम’ : किशोरियों को 50 हजार के सेनेटरी पैड देगी ग्राम पंचायत रंगड़

सुजानपुर 28 दिसंबर। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू प्रदेश रेल परियोजनाओं में करे केंद्र का सहयोग : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार की उदासीनता से हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार को नहीं मिल रही गति सुक्खू सरकार के सहयोग से हिमाचल में लटक रही है रेल परियोजनाएं एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी...
Translate »
error: Content is protected !!