चबूतरा, रंगड़ और सपाहल में ‘मासिक धर्म शर्म का नहीं, गर्व का विषय पर आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम’ : किशोरियों को 50 हजार के सेनेटरी पैड देगी ग्राम पंचायत रंगड़

by
सुजानपुर 28 दिसंबर। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरुक करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘वो दिन’ योजना के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चबूतरा, ग्राम पंचायत रंगड़ और ग्राम पंचायत सपाहल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।
चबूतरा स्कूल में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जोकि महिलाओं को मातृत्व के लिए समर्थ बनाती है। इसके लिए महिलाओं को शर्माने के बजाय स्वयं पर गर्व होना चाहिए।
कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य जहां किशोरियों को मासिक धर्म की उपयोगिता से अवगत कराते हुए उन्हें इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग करना है, वहीं किशोर बालकों को इस विषय पर और अधिक संवेदनशील बनाना है। ऐसे आयोजन हमें स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई को महिलाओं की निजता, गरिमा, सुरक्षा एवं आत्मसम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण कारकों के रूप में उभारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि इस संवेदनशील विषय के संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर द्वारा विद्यालय एवं पंचायत स्तर पर एक वृहद सर्वेक्षण करवाया जा रहा है, जिसके परिणाम शीघ्र ही साझा किए जाएंगे।
इस अवसर पर पीएचसी चबूतरा के डॉ. अंकित और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. विशाल ने मासिक धर्म संबंधी सामग्री के प्रयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता में इनकी उपयोगिता और उपयुक्त निपटान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म संबंधी सामग्री का निदान पर्यावरण हितैषी ढंग से हो तथा महिलाओं की निजता और गोपनीयता अक्षुण्ण रहे, इसके लिए सामाजिक भागीदारी आवश्यक है।
प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने भी विद्यार्थियों से इस विषय पर खुलकर चर्चा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर इको फ्रेंडली मासिक धर्म प्रबंधन पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में दीक्षा कथियाल प्रथम, ऐलन द्वितीय और अर्शिया ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म से जुड़े मिथकों, वैज्ञानिक तथ्यों और उसके सुरक्षित व उचित प्रबंधन से जुड़ी प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
उधर, ग्राम पंचायत सपाहल और ग्राम पंचायत रंगड़ में भी जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत रंगड द्वारा किशोरियों के लिए सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने हेतु 50 हजार रुपये की राशि देनेे की घोषणा भी की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: किशोरी लाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उत्तराला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचकर नवाजे होनहार बैजनाथ, 3 जनवरी:- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण: जयराम ठाकुर

राजनीति से प्रेरित फैसलों से प्रदेश का नुकसान कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू उचित प्लेटफॉर्म पर हिमाचल का पक्ष रखकर प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाए मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की सांसदी पर खतरा मंडराया? …HC में लगाई सीट बचाने की गुहार

चंडीगढ़। कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया है। सांसद ने अदालत से लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी समन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन गुना बढ़ाई पंचायत घरों के निर्माण को दी जाने वाली राशि – अनिरुद्ध सिंह नए पंचायत घर बनाने को दिए जा रहे 1.14 करोड़, एक समान होगा डिजाइन

ग्रामीण विकास मंत्री ने मंडी जिले की दरंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकोली में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मंडी मनरेगा में अव्वल, प्रशासन की थपथपाई पीठ मंडी, 18...
Translate »
error: Content is protected !!