सरकाघाट में एचआरटीसी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत 21 घायल

by

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से एक दुखद खबर आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सरकाघाट के मसरेन के पास सुबह 9:30 बजे यह हादसा पेश आया है। करीब नौ बजे के पास मसरेन के त्रांगला गांव में एक मोड से बस खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस सरकाघाट-जमनी दुर्गापुर रूट पर जा रही थी और मसेरन के पास हादसे का शिकार हो गई।
डीएसपी सरकारघाट ने हादसे की पुष्टि की है और कहा कि 20 से 25 लोग बस में सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सवारियों को निकालने का का काम जारी है। अभी तक बस हादसे का कारण सामने नही आया है।
शुरुवाती जानकारी के मुताबिक हादसे में 4 महिलाएं 1 किशोर और 2 पुरुषों की मौत हो गई। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने पुष्टि की है। इसके अलावा करीब 21 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज सरकाघाट अस्पताल में जारी है।


इस हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट से मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी और मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है घायलों में जिला मंडी सहित हमीरपुर के लोग भी हैं। घायल बस चालक को नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसके अलावा गंभीर घायल एम्स बिलासपुर व आइजीएमसी शिमला भी रेफर किए गए हैं।
—————————–
हादसे में जान गंवाने वाले लोग
1. 65 वर्षीय गीता देवी पत्नी बिशन चन्द गांव रसेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी
2. 70 वर्षीय डोमा देवी पत्नी लस्करी राम गांव रमेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट मंडी
3. 60 वर्षीय कलासी देवी पत्नी काशीराम गांव तलगरा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी
4. 33 साल के सुमन कुमार पुत्र जगदीश चन्द गांव व डाकघर मसेरन सरकाघाट जिला मंडी
5. 60 वर्षीय बलवीर पुत्र साजू राम गांव पाटी भलयारा डाकघर जमणी तहसील सरकाघाट जिला मंडी
6. 17 वर्षीय अंतरिक्ष पुत्र किशोरी लाल गांव गरौडु डाकघर भद्रवाड तहसील सरकाघाट जिला मंडी
7. 80 वर्षीय बर्फी देवी पत्नी रूप सिंह गांव भलयाणा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ : एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

शिमला, 27 जून – महिला एवं बाल विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष पर आज यहाँ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी व कर्मचारी बढ़चढ़ कर करें अपने कर्तव्य का पालन – जिला निर्वाचन अधिकारी

शिमला 10 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी व कर्मचारी बढ़चढ़ कर अपने कर्तव्य का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने भुंतर स्थित सरकारी डी-एडिक्शन सेंटर का किया दौरा

एएम नाथ। कुल्लू : मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश संजय गुप्ता ने कुल्लू के भुंतर स्थित सरकारी डी-एडिक्शन सेंटर ( इरका) का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह डि-एडिक्शन सेंटर जहाँ लोग नशे की गिरफ्त...
Translate »
error: Content is protected !!