पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण होगा : सीएम भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी. पहले चरण के तहत 3083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य जारी है।

अपने सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि ये कहावत सभी जानते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा पंजाब के युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है. भगवंत मान ने कहा कि ये स्टेडियम पूरे राज्य में खासकर गांव स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने में अधिक सहायक होंगे।

 पिछली सरकारों पर साधा निशाना  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया. जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोक-टोक के बड़े पैमाने पर फैल गया और पंजाब के कई युवा नशे के आदी हो गए।

‘नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा :  सीएम भगवंत मान ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम के कारण राज्य की स्थिति अब दिन-ब-दिन बदल रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ दिया गया है और नशे के आदी अधिकांश युवा नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाना है. भगवंत मान ने नशे के नेटवर्क को खत्म करने में शानदार कार्य के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की और कहा कि पिछली सरकारें इस समस्या को गंभीरता से हल करने में पूरी तरह विफल रही हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की संभावना : नवंबर के अंत में राज्य का दौरा करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

फरवरी के अंत या मार्च के शुरुआती दिनों में हो सकता है मतदान चंडीगढ़। पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज होने लगी है। चुनावी तैयारियों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में दर्दनाक हादसा : बाइक से बनाए जुगाड़ वाहन पलटने से दादी-पोते की मौत, छह घायल

पंजाब के कपूरथला से पीरनिगाह दर्शन करने आया था परिवार, मोटरसाइकिल से जुड़े रेहड़े की चेन उतरने से हुआ हादसा रोहित जसवाल।  ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क...
article-image
पंजाब

डेरा ब्यास प्रमुख के खिलाफ गलत ब्यानबाजी करके मुख्यमंत्री मान व उसके सहियोगीयों ने पंजाब की परम्पराओं को ध्वस्त किया -तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ,वित्त मंत्री हरपाल चीमा तथा उनके सहयोगियों ने डेरा ब्यास के...
article-image
पंजाब

मुक्तसर के ADC ढिल्लों को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

 चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर परियोजना के लिए पटियाला जिले में अधिगृहीत जमीन के लिए जारी मुआवजे में धोखाधड़ी के आरोप में मुक्तसर साहिब के अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सुरिंदर ढिल्लों को...
Translate »
error: Content is protected !!