नहर में महिला और बच्ची का शव : एक दिन पहले फिरोजपुर में पिता के सामने बह गए थे दो मासूम

by

अबोहर : अबोहर में अलग-अलग जगह दो शव मिले हैं। दोनों शव नहर के पानी में तैरते हुए मिले हैं, जिनमें एक महिला और एक बच्ची शामिल है। उपमंडल में केरा खेड़ा गांव के निकट नहर में एक महिला का शव मिला है।

फिलहाल पहचान न होने के कारण सदर थाना पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को मलूकपुरा नहर में शव अटका होने की सूचना मिली, जिस पर बिटटू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में सदस्यों ने शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मृतका की आयु करीब 30 साल प्रतीत होती है और शव भी 2-3 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला की पहचान न होने पर उसके शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

नहर में तैरता मिला बच्ची का शव
वीरवार सुबह अबोहर के गांव बिलां पट्टी में नहर से एक बच्ची का शव तैरते हुए मिला। जिसको समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने बाहर निकाला और पुलिस की मौजूदगी में पहचान और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। समिति के सदस्य बिटटू नरूला ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि मलूकपुरा नहर में एक बच्ची का शव बहते हुए जा रहा है। समिति सदस्य सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला।

बच्ची की उम्र करीब 3 से 4 साल की है पर उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। जिसके चलते पुलिस ने पहचान के लिए उसके शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को जिला फिरोजपुर से दो बच्चे नहर में गिर गए थे जिनका अभी तक पता नहीं चला। पुलिस उस घटना को भी इस बच्ची से जोड़कर देख रही है और उनके परिजनों से तालमेल किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक बहसें, वार-पलटवार, हमले और जवाबी हमले, आरोप-प्रत्यारोप शून्य में विलीन हो गए : मेरे भीतर वैराग्य की भावना पनपने लगी – नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य पर नए सिरे से फोकस करते हुए काम पर लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बैठकें कीं। इससे...
article-image
पंजाब

29 को डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सोलिस वैलनेस सैंटर के सहयोग से लगेगा योग कैंप: डिप्टी कमिश्नर

कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर 7973032699 या 7888515605 पर करें काल या डिजिटल लाईब्रेरी रिसेप्शन पर नोट करवाएं नाम होशियारपुर, 27 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला प्रशासन होशियारपुर...
पंजाब

हमला कर कार लूटने के मामले में मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने सुखमंदर सिंह को किया गिरफ्तार

मकबूलपुरा (अमृतसर) : अमृतसर मॉल के पास तेजधार हथियारों से हमला कर कार लूटने के मामले में मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी...
article-image
पंजाब

जल्द पूरी होगी श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों की बड़ी मांग : सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से

नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए सिरसा नदी पर पुल के निर्माण एवं रिनोवेशन होगी, केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पत्र के जरिए दी जानकारी रोपड़ : श्री आनंदपुर...
Translate »
error: Content is protected !!