युवाओं से आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट में प्रवेश का लाभ उठाने की DC आशिका जैन ने की अपील

by

जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा प्रशिक्षण कोर्स
होशियारपुर, । दलजीत अजनोहा : 22 जून : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, बजवाड़ा (होशियारपुर), पंजाब सरकार के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन स्थापित एक महत्वपूर्ण संस्थान है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय थल सेना, जल सेना और वायु सेना में अधिकारी बनने के लिए तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि संस्थान में सी.डी.एस., ए.एफ.सी.ए.टी., ओ.टी.ए. सहित विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से सशस्त्र बलों में ग्रेजुएट स्तर पर भर्ती के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि संस्थान द्वारा तीन माह का संरचित अकादमिक प्रशिक्षण तथा तीन सप्ताह का एस.एस.बी. प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह सुविधा उन लड़कों और लड़कियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है अथवा जो वर्तमान में स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों के लिए छात्रावास और भोजन हेतु डाइनिंग हॉल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2003 के बाद की होनी चाहिए तथा स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का चिकित्सकीय रूप से फिट होना भी आवश्यक है।

आशिका जैन ने युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 30 जून 2026 या उससे पहले ई-मेल sbacsafpihoshiarpur@gmail.com पर भेज सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 किलो से ज्यादा हेरोइन पुलिस ने की जब्त : 2 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 14 जून । अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले की जांच के दौरान स्थापित अग्रिम और पश्चवर्ती कड़ियों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है।...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान को दी धमकी : बेअंत सिंह की तरह उड़ा देंगे…खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस  प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने भगवंत सिंह मान को बम...
article-image
पंजाब

78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर*

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  संत निरंकारी मिशन का 78वां वार्षिक संत समागम, पूर्ववर्ती वर्षों की दिव्यता और गरिमा के अनुरूप, इस वर्ष भी 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर, 2025 तक समालखा (हरियाणा) स्थित संत निरंकारी...
Translate »
error: Content is protected !!