महिला डॉक्टर को न्यूड पिक्चर्स दिखा धर्म भाई करने लगा हर दिन ये काम : जब नहीं भरा मन तो फिर कर दी ये डिमांड

by

अजमेर : कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप की घटना पर बबाल थमा भी नहीं की एक और डॉक्टर के साथ में रेप का मामला सामने आ गया। इस मामले के सामने आने के साथ ही सनसनी फेल गई है। जी हां यह मामला और कही का नहीं बल्कि राजस्थान के अजमेर का हैं जहां आरोपी महिला डॉक्टर पर लगातार दबाव बनाकर रेप करता रहा, मामला अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थाने में दर्ज करवाया गया है।

क्या है मामला : मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने पुलिस को बताया उसका बेटा करीब 6 साल का है, वह कुछ समय से बीमार चल रहा था। वह अपने पति के साथ दिल्ली में बेटे का इलाज करा रही थी, लेकिन पीड़िता का धर्म भाई लगने वाला रिश्तेदार बेटे के इलाज के नाम पर उसे हरिद्वार बुला रहा था। इसके बाद महिला डॉक्टर पति और अपने बेटे को लेकर हरिद्वार आ गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया वह अजमेर में खुद का क्लीनिक चलाती है। पति मेडिकल प्रोफेशन में और आगे की पढ़ाई कर रहे है। इसलिए वह दिल्ली वापस चले गए। इस दौरान हरिद्वार में रहने वाले धर्म भाई ने बेटे के इलाज के नाम पर मदद की और घर आने जाने लगा और मौका देखकर उसने कई बार रेप किया और विरोध करने पर बेटे को मारने की धमकी दी।

करने लगा ब्लैकमेल : आरोपी ज्यादा परेशान करने लगा तो पीड़िता अपने बेटे को लेकर वापस अजमेर लौट आई। इतना होने के बाद भी आरोपी नहीं माना। उसने पीड़िता को व्हाट्सएप पर उसकी न्यूड पिक्चर्स भेजी और इन्हें वायरल करने के नाम पर 20 लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए। पिक्चर्स पति को भी भेजे। ऐसे में मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
पंजाब

काली पट्टियां बांधकर अध्यापिकों ने सरकारी नीतियों खिलाफ रोष प्रकट किया

गढ़शंकर : पंजाब, यूटी मुलाजम व पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों खिलाफ 20 से 27 मई तक मनाए जा रहे रोष सप्ताह के संबंध में आज गढ़शंकर के अध्यापिकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोई भी व्यक्ति घर बैठे जुड़ सकता है और सरकार के साथ बिजनेस करें : सत्ती

सत्ती ने महिला स्वयं सहायता समूहों को जेम पोर्टल से जुड़ने के लिए किया प्रेरित ऊना 3 मार्च: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विश्राम गृह ऊना में जिला के...
Translate »
error: Content is protected !!