खन्ना ने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू बंद एक्सप्रेस का सीईओ : सुक्खू सरकार नहीं, बल्कि दुखू सरकार चल रही :

by

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार नहीं, बल्कि दुखू सरकार चल रही है। जब से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से प्रदेश में बंद, बंद और और केवल बंद करने का काम चल रहा है।
अविनाश राय खन्ना ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को बंद एक्सप्रेस का सीईओ तक बता डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस दुखू सरकार ने बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य संस्थान, तहसील, उप तहसील, कानूगों सर्कल, पटवार सर्कल,श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय, रेवेन्यू सब डिवीजन, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण के सर्कल, आईटीआई, , डिवीजन सब डिवीजन व सेक्शन, आयुर्वेद अस्पताल, आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र, ‌बीडीओ दफ्तर, पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट, स्कूल, कॉलेजों के साथ-साथ लोकतंत्र प्रहरी योजना के तहत मिलने वाली पेंशन तक बंद कर दी। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बने तीन महीने से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। एनपीएस कर्मचारी ओपीएस का इंतजार कर रहे हैं। महिलाएं 1500 रुपए मासिक और युवा एक लाख नौकरी मिलने की बाट जोह रहे है। बेरोजगारों को नौकरी तो दूर सुक्खू सरकार ने नौकरी देने वाला संस्थान ही बंद कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायरोत्सव आरम्भ : प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने आज अर्की स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर ज़िला कोर टीम की बैठक उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता में आयोजित : ज़िला वार्षिक कार्य योजना को संशोधित करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : ज़िला चंबा में हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ज़िला कोर टीम की बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना पर 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी अंतर विभागीय कमेटी

रोहित भदसाली। ऊना, 21 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित अंतर विभागीय कमेटी 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: MLA पठानिया

दो दिन के प्रवास में 25 किमी का पैदल सफर तय कर लोगों की सुनी समस्याएं धारकंडी(धर्मशाला), 09 नवंबर। शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से...
Translate »
error: Content is protected !!