शिमला नगर निगम चुनाव : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कांग्रेस जीतने वाले नेताओं को टिकट देगी

by

शिमला : शिमला नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर राजीव भवन में देर शाम तक आयोजित मीटिंग में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस जीतने वाले नेताओं को टिकट देगी और प्रत्याशी का चयन चुनाव में सर्वसम्मति से किया जाएगा। इसमें कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शिमला के विकास के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को MC चुनाव हल्के में नहीं लेने और इलैक्शन की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जिस प्रकार उन्होंने विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए कार्य किया, ठीक उसी उत्साह के साथ MC चुनावों में भी डटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बहुत बड़ा संदेश पूरे देश में गया है। कांग्रेस की जीत का यह सिलसिला नगर निगम चुनाव में भी जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशों पर आज की मीटिंग बुलाई गई हैं।
शिमला नगर निगम के चुनाव जून 2022 से ड्यू थे, लेकिन पहले कोर्ट में डिलिमिटेशन का मामला विचाराधीन होने से समय पर चुनाव नहीं हो सके। अब कोर्ट से मामला क्लीयर हो गया है। इसे देखते हुए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभव है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में निगम चुनाव का ऐलान हो जाए। इसके दृष्टिगत कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस दौरान कुसुम्पटी के विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा के मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोक मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

एएम नाथ।  चंबा,(तीसा) 23 जनवरी :   चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम भंजराडू में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस थाना धर्मशाला को बेहतरीन कार्य करने पर मिला सम्मान : SI प्रताप चंद को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने वाले अन्वेषणाधिकारी और SI जसवीर को सर्वोतम डिटेक्टिव अधिकारी के रूप में किया सम्मानित

धर्मशाला, 04 नवंबर। सतर्कता सप्ताह के उपलक्ष्य पर विजिलेंस थाना धर्मशाला को प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने पर शनिवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो राज्य मुख्यालय शिमला में सम्मानित किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने के निर्देश

एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में एनएचएआई व गावर कंपनी के साथ समीक्षा बैठक एएम नाथ। मंडी, 21 जनवरी।  मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!