चुनाव आयोग पर आरोप लगाया : प्रदेश में विकास कार्यों में बाधा डाल रहा -जगत सिंह नेगी

by

शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है।  उन्होंने आयोग पर प्रदेश के साथ विकास के मामलों को लेकर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि लंबे समय से विभिन्न विभागों से सम्बंधित 34 मामलों में से 27 मामले आयोग के पास अनुमति के लिये लंबित पड़े है। उन्होंने आयोग पर जानबूझ कर इन्हें लटकाने का आरोप लगाया है।

जगत सिंह नेगी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के चलते आवश्यक कार्य, जो हर साल नियमित तौर पर होते हैं, पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। प्रदेश के ऊपरी भागों में मौसम के अनुरूप ही सड़कों या अन्य जनहित से जुड़े कार्य थोड़े समय ही होते हैं। अगर इस समय यह कार्य पूरे नहीं हुए तो इसका नुकसान लोगों को भुगतना पड़ सकता है।  नेगी ने कहा कि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही सरकार ने अपने जरूरी और नियमित कार्यों को पूरा करने के लिए आयोग से अनुमति मांगी थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आयोग से उन विभागों में नियुक्तियों के परिणाम निकालने की अनुमानित भी मांगी थी, जिनकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उद्योग विभाग में स्कूलों के लिये डेस्क बैंच खरीद के लिये टेंडर लगने थे वह भी नही लग रहें हैं जबकि स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि इसी तरह अध्यापको के रिक्त पद भी भरे जाने थे लेकिन नहीं हो सका… नेगी ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई कि वह प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी जनहित के कार्यों को पूरा करने की अनुमति प्रदान करे। प्रदेश में चुनाव अंतिम चरण में है। लंबे समय तक आचार संहिता के चलते विकास कार्य बुरी तरह प्रभवित हो रहे हैं लिहाजा आयोग को प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को पूरा करने की अनुमति तुरंत दी जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

यूपी के 19 साल के युवक से पुलिस ने पकड़ा 8.4 ग्राम चिट्टा : एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मनाली : पुलिस ने मनाली में उत्तर प्रदेश के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।हिमाचल पुलिस ने मनाली...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक : जैविक खेती और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

बीबीएन, 17 जून (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी हंसराज चंदेल ने की।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुली की नीेचे तर्फ से खस्ता हालत होने से दोनों साईड से रास्ता खोलना हो सकता खतरनाक : गढ़शंकर नंगल सडक़ पुुली के धंसने से छे घंटे यातायात रहा प्रभावित

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शाहपुर के निकट पहाड़ी क्षेत्र में ओवरलोडिड टिप्परों के लगातार गुजरने से पुली धंसने से टूट जाने के कारण करीव छे घंटे तक यातायात प्रभावित हुया। जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!