शिमला पहुंची प्रियंका : रखेगी चुनाव नतीजों पर नजर

by

शिमला। विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर रखने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने इसी घर से ही चुनाव प्रचार की कमान भी संभाली थी। चुनाव प्रचार के दौरान शिमला से ही प्रियंका गांधी प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैलियां करने गईं। प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से भी प्रियंका गांधी वाकिफ हैं। प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका गांधी के कई गुप्त सूत्र भी हैं। इनसे उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार के दौरान फीडबैक ली। कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रियंका के शिमला स्थित घर से ही केंद्रीय चुनाव कमेटी की ऑनलाइन बैठक ली थी। पार्टी नेता बताते हैं कि प्रत्याशियों के नाम तय करने में भी प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी प्रियंका छराबड़ा आई थीं। इस दौरान पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कुछ दिनों के लिए यहां आई थीं। 15 अक्तूबर को प्रियंका और सोनिया गांधी शिमला से लौटी थीं। अब दोबारा प्रियंका गांधी शिमला पहुंची हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में करेंगे चुनाव प्रचार और रैलियां : घर पर भीसीआरपीएफ के ही सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

शिमला | भाजपा में शामिल हुए 9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में चुनाव प्रचार और रैलियां करेंगे। उनके घर पर भी सुरक्षा बल हर दम तैनात रहेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SCO में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट और व्यापार पर हुई चर्चा

होर्मुज में नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने पर भारत का जोर; सभी विवाद बातचीत से सुलझाने की पैरवी बिश्केक/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप हिमाचल आ सकते अगले महीने : सुरक्षा का जायजा- अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची शिमला

शिमला। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे पर आ सकते हैं। वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो हिमाचल के दौरे पर आएंगे। उनके अगले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सीमांत क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाले बीआरओ : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला, 12 अप्रैल । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में संपर्क सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की कई सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से...
Translate »
error: Content is protected !!