दुर्गेला में शाहपुर जोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ …खेलों से बच्चों में टीम भावना और भाईचारा बढ़ता है: केवल सिंह पठानिया

by
22 स्कूलों के 357 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
एएम नाथ।  शाहपुर, 12 सितम्बर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला में शाहपुर जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शाहपुर जोन के 22 स्कूलों के 357 छात्र भाग ले रहे हैं।
इस दौरान खिलाड़ी वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी और शतरंज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि कर खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए चंबी खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है, जिस पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला में दो शौचालयों के निर्माण तथा प्राथमिक विद्यालय के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अजय समयाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू,प्रधानाचार्य शमशेर भारती, प्रधानाचार्य भाग सिंह, प्रधानाचार्य पवन कुमार , प्रधानाचार्य अजय, मुख्याध्यापक पवन, बीईईओ अरविंद धीमान, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, स्थानीय पंचायत प्रधान देश राज भाटिया,प्रधान पिंटू परमार ,सेवा निवृत प्रधानाचार्य कुलभूषण, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सुरेश,अनीता धीमान , संजय शर्मा, शिवानी, पूर्ण बुनकर,स्कूल स्टाफ, बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना शिक्षक स्कूल 350 से घटकर 40 के आसपास रह गए, सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या में भी काफी कमी – रोहित ठाकुर

 शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के सनबीम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत शिमला, 30 अक्टूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निर्मम हत्या का एक आरोपी ग्रिफतार, देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद, दूसरे की तलाश जारी : डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक के रजिंद्र उर्फ रवि की हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस की बड़ी करवाई

तेईस वर्षीय युवक की जंगल में की गई निर्मम हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस ने एक आरोपी का ग्रिफतार किया ग्रिफतार अरोपी के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला / नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने नूरपुर और इंदौरा में किए लगभग 16 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों के शिलान्यास*

नूरपुर, 29 नवंबर। लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को नूरपुर और इंदौरा विधानसभा में लगभग 16 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों और पुल के...
Translate »
error: Content is protected !!