नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

by

नूरपुर पुलिस की कार्रवाई की मुख्यमंत्री ने की सराहना, करीब 3.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

रोहित जसवाल / ऊना/शिमला, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को अब अपनी कमाई का हिसाब देना होगा। नशे की कमाई से बनाई गई आलीशान कोठियां, होटल, दुकानें, खरीदी गई जमीन और महंगी गाड़ियां अब कार्रवाई के दायरे में हैं।

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और करीब 3.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए नूरपुर पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के कारोबार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और नशे की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की कमाई का हर रुपया अब जनता का होगा। नशे की कमाई से बनाई गई संपत्ति वास्तव में उन परिवारों की कीमत पर अर्जित होती है, जिनके बच्चे नशे के जाल में फंस जाते हैं। नूरपुर में जब्त संपत्तियों में आलीशान कोठी, जमीन, होटल, दुकानें, वाहन और बैंक खाते शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कार्रवाई केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। सरकार का लक्ष्य नशा माफिया के पूरे नेटवर्क, उसकी आर्थिक व्यवस्था और उससे अर्जित अवैध संपत्ति को पूरी तरह ध्वस्त करना है। पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इस दिशा में पूरी स्वतंत्रता दी गई है तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर में अब तक 17 मामलों में 29.95 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह नशा माफिया के खिलाफ प्रदेश सरकार की सख्त नीति और पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और इसे नशे की गिरफ्त में फंसाने के प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और पूरे नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद पीआईटी-एनडीपीएस कानून लागू कर आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें, ताकि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर तक नशा माफिया की मैपिंग की गई है। नशे की तस्करी से जुड़े लोगों और उनके नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट विवाद पर अडाणी ग्रुप किसी भी तरह से समझौते को तैयार नहीं : सरकार की ओर से पूरे मामले में मध्यस्थता की भूमिका भी किसी काम नहीं आई

शिमला : दो महीने से चल रहा सीमेंट विवाद पर अडाणी ग्रुप किसी भी तरह से समझौते को तैयार नहीं है। इससे यह संवेदनशील मामला प्रदेश में संकट के रूप में खड़ा हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित : भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये,

ऊना, 26 नवम्बर – आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के चक्कां रोड की बदहाली को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई

चक्कां रोड बद्दी कई माह से बन गया है दलदल वाला रोड भाजपा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : बद्दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात को कैसे तय होता कि कृतिका के पास रहना है या पायल के पास : अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने खोले जिंदगी से जुड़े कई राज

यूट्यूब पर व्लॉग्स देखने के शौकीन अरमान मलिक को जरूर जानते होंगे। उनके चर्चित होने की वजह भी खास है। अरमान ने दो शादियां की हैं और अब उनके 4 बच्चे हो गए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!