खाई में गिरी कार, पिता और बेटी की मौत : बेटे समेत दो लोग घायल

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी इलाके में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिससे पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कुंदन लाल (49) और उनकी बेटी आकृति (16) के रूप में हुई है. घायलों में कुंदन लाल का बेटा अरब (12) और सतपाल (55) शामिल हैं, ये सभी ननखड़ी के लौहाती गांव के रहने वाले हैं. यह हादसा शनिवार रात ननखड़ी -पुनान लिंक रोड पर हुआ जब चारों अपने गांव लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चला रहे सतपाल ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई. कुंदन लाल और आकृति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरब और सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाया गया और शवों को निकाला गया. घायलों को पहले नानखरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, फिर उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) रेफर किया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक सतपाल चला रहा था. पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है. थाना ननखड़ी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत केस दर्ज किया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वेतन भुगतान न होने के विरोध में प्रदर्शन और रैली 

गढ़शंकर  :आज सैकड़ों श्रमिकों ने विभिन्न योजनाओं में कार्यरत पंजीकृत और आउटसोर्स श्रमिकों के दिसंबर महीने के वेतन का भुगतान न होने के विरोध में गढ़शंकर स्थित कार्यकारी  इंजीनियर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंडल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो कारों की भीषण टक्कर में एक कार नहर में गिरी, जानी नुकसान से बचाव 

गढ़शंकर, 10 फरवरी:  गढ़शंकर आदमपुर मार्ग पर नहर किनारे अड्डा पोसी में दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। इसके पश्चात एक कार नहर में गिर गई। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

400 साल पुरानी मूर्ति में मिला क्यूआर कोड : क्यूआर कोड को देखने के बाद हर कोई हैरान

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता के बारे में आप सब ने सुना और पढ़ा जरूर होगा। यह सभ्यता, और ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। आपको बता दें कि माया मैक्सिको...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बहुओं ने सास की अर्थी को दिया कंधा, बेटों ने पीछे से संभाला : आंखें भी दान, देह मेडिकल कॉलेज को सौंपकर पेश की मिसाल

10 साल पहले लिया था मरणोपरांत देहदान का संकल्प, अंतिम विदाई में बेटों ने भी दिया साथ एएम नाथ। लुधियाना। लुधियाना के प्रताप सिंह वाला में सुखदेव कौर की अंतिम विदाई समाज के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!