सीपीआई(एम) द्वारा किसानों, मजदूरों और आम लोगों से 29 मई को देश भगत यादगार हॉल जालंधर पहुंचने का आह्वान 

by
गढ़शंकर, 18 मई : सीपीआई(एम) तहसील कमेटी की जनरल बॉडी बैठक आज चौधरी अच्छर सिंह की अध्यक्षता में डॉक्टर भाग सिंह हॉल, गढ़शंकर में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) के जिला सचिव एवं सूबा सचिवालय सदस्य कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि 29 मई को किसानों और खेत मजदूरों का जालंधर स्थित देश भगत यादगार हॉल में केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल एकत्रीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे सीड बिल के जरिए कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेट कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। अमेरिका के साथ किए गए कृषि संबंधी समझौतों से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। साथ ही बिजली एक्ट 2025 का विरोध करते हुए खेत मजदूरों के लिए 5 मरले के प्लॉट और मकान निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की ग्रांट देने की मांग उठाई। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम लोगों से 29 मई को देश भगत यादगार हॉल, जालंधर पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर कामरेड दर्शन सिंह मट्टू और कामरेड सुभाष मट्टू ने कहा कि गढ़शंकर नगर कौंसिल चुनाव में पार्टी उम्मीदवार कुलविंदर संघा को विजयी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करें। उन्होंने प्रशासन से चुनाव निष्पक्ष ढंग से करवाने की मांग भी की।
पार्टी तहसील सचिव महिंदर कुमार बडोआण ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की मजबूती और जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लागू करने के लिए कार्य करना चाहिए। बैठक में सफाई सेवकों, कच्चे कर्मचारियों और बिजली कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर संघर्षों का समर्थन किया गया।
बैठक में नीलम रानी, गुरबख्श कौर, जोगिंदर थादी, गोपाल थांदी, सुखविंदर सिंह, जुझार सिंह, बलवीर सिंह, अमरजीत सिंह, सुखविंदर कौर, अवतार सिंह कलसी और बख्शीश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में चौधरी अच्छर सिंह ने सभी साथियों का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में युवक की हृदय गति रुकने से मौत : होशियारपुर जिले  के गांव घोघरा का रहने वाला था

ट्रांटों(कनाडा)  :  होशियारपुर जिले  के गांव घोघरा के एक नौजवान कर्णवीर सिंह बाजवा  की कनाडा में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।  मौत की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है।युवक के...
article-image
पंजाब

Senior Journalist Daljeet Ajnoha in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June — On the occasion of the 75th anniversary celebration of the prestigious Vidya Mandir School in Hoshiarpur, senior journalist Daljit Ajnoha held a special interaction with renowned educationist Prof. Nazam Riar. During...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटिस वाले मतदाताओं की मदद को घर पहुंचेंगे BLO : ECINET पर अपलोड होंगे दस्तावेज

नई दिल्ली, 26 सितंबर। चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी ने शनिवार को बैठक की। आयोग...
article-image
पंजाब

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने गांव रड़ा, टाहली व गंदूवाल में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण होशियारपुर, 14 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!