युवक की मौत : गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में एक युवक व दो निहंगों में झगड़ा

by

अमृतसर|
पंजाब के अमृतसर में बीती रात गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में एक युवक का दो निहंगों के साथ झगड़ा हो गया। युवक ने शराब पी रखी थी और निहंग सिखों के सामने हाथ में पकड़ा नशीला पदार्थ मुंह में डालने लगा। इसी दौरान उनका झगड़ा हो गया।
झगड़े में एक निहंग सिख की पगड़ी (दस्तार) उतर गई और गुस्से में दो निहंगों और एक सिख युवक ने मिलकर युवक पर तलवार से हमला कर दिया। घटना में बुरी तरह घायल युवक की मौत हो गई। निहंगों के साथ युवक पर हमला करने वाले तीसरे सिख युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निहंग सिखों की पहचान चरणजीत सिंह व तरुणदीप सिंह के तौर पर हुई है।
यह घटना गोल्डन टेंपल के पास बाजार कइयां वाला की है। तरनतारन रोड चाटीविंड निवासी हरमनजीत सिंह (35) रात घर से गोल्डन टेंपल की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक होटल के सामने वह खड़ा था। उसने शराब पी रखी थी और उसके हाथ में कुछ नशीला पदार्थ था, जिसे वह मुंह में डालने लगा था। तभी दो निहंग सिख वहां से गुजरे। उन्होंने हरमनजीत सिंह को रोका और झगड़ा शुरू हो गया। उस पर निहंगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें युवक हरमनजीत की मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। झगड़े के बाद रमनदीप भी निहंग सिखों के साथ मिल गया था और हरमनजीत पर हमला कर दिया था। निहंगों की भी पहचान कर ली गई है, जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर नंगल रोड़ पर तीन दिन से तीन टिप्पर खराब खड़े होने से लगा दो घंटे जाम : पुलिस मौके पर नहीं पुहंची, लोगो को दो घंटे जाम का करना पड़ा साहमना

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सडक़ पर तीन से ज्यादा टिप्पर खराब होने के चलते कई दिन से खड़े है। जिसके चलते आज गढ़ीमट्टों से शाहपुर तक करीव दो घंटे जाम लगा रहा। हैरानीजनक बात तो...
article-image
पंजाब

कृषि भवन सहित सरकारी कार्यालयों में कोरोना रोधी टीकाकरण मुहिम चलाई

गढ़शंकर : कृषि भवन गढ़शंकर में कृषि अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में तथा एसएमओ डॉक्टर चरणजीत पाल की हिदायतों पर कोरोना रोधी  टीकाकरण मुहिम चलाई गई। इस मौके कृषि विभाग के कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित : देश को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा – सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 4 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान...
article-image
पंजाब

ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर पर मानहानि का केस करेंगे कहा सुखबीर सिंह बादल ने

अमृतसर : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर मानहानि का केस करने का एलान किया है। बादल ने कहा कि मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!