खालसा कालेज की जसप्रीत कौर, तरनप्रीत, करन बस्सी व मनीषा अपने अपने ग्रुपों के नतीजों में कालेज में रहे प्रथम

by

खालसा कालेज के विभिन्न ग्रुपों में बीए बीएड व बीएसी बीएड की परिक्षाओं के नतीजे सौ प्रतिशत रहे
गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के एजूकेशन विभाग में चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड, बीएससी बीएड के विभिन्न समैसटरों के नतीजे सौ प्रतिशत विधार्थी पास रहे। यह जानकारी कालेज के प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए बताया बीएबीएड के समैसटर तीसरा के नतीजे जसप्रीत कौर ने 86.62 प्रतिशत अंक, सौरभ ने 85.75 प्रतिशत अंक व रूचिका ने 81.12 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी बीएड नान मैडीकल ग्रुप के तीसरे समैस्टर में तरनप्रीत ने 85.60 प्रतिशत अंक , संजना ने 85.04 प्रतिशत अंक व रेनू ने 84 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला दूसरा व तीसरा स्थान कालेज में प्राप्त किया। बीएससी बीएड मैडीकल ग्रुप के तीसरे समैस्टर में करन बस्सी ने 85.44 प्रतिशत अंक, शाकक्षी ने 84.49 प्रतिशत अंक व सपना ने 81.36 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी बीएड के आठवें समैस्टर के नतीजे में मनीषा ने 84.81 प्रतिशत अंक, आंचल राणा ने 82.86 प्रतिशत अंक, निखिल कुमार ने 82.64 प्र्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने विधार्थियों व उनके अभिभावकों तथा स्टाफ को वधाई दी और विधार्थियों के बढ़ीया भविष्य की कामना करते हुए कड़ी मिहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों ने स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में एसडीएम गढ़शंकर के कार्यलाय में सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के बीनेवाल गांव में जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड काटे जाने के विरोधस्वरूप यहां रविवार को पंजाब सरकार व अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी वही सोमवार...
पंजाब

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी स्कैम में ईडी ने पंजाब के कारोबारी गौतम मल्होत्रा किया गिरफ्तार : पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के है बेटे

चंडीगढ़ : गौतम मल्होत्रा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। मल्होत्रा को बुधवार को पकड़ा गया। इस मामले में बुधवार को ये दूसरी गिरफ्तारी...
article-image
पंजाब

जेल में पत्नी भी रहती थी साथ, जाली एफआईआर करवा कर गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल में रखा : जेल मंत्री हरजोत बैंस का दावा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जाली एफआईआर दर्ज करके दो साल तीन महीनों तक पंजाब की रूपनगर जेल में रखा गया...
Translate »
error: Content is protected !!