खालसा कालेज की जसप्रीत कौर, तरनप्रीत, करन बस्सी व मनीषा अपने अपने ग्रुपों के नतीजों में कालेज में रहे प्रथम

by

खालसा कालेज के विभिन्न ग्रुपों में बीए बीएड व बीएसी बीएड की परिक्षाओं के नतीजे सौ प्रतिशत रहे
गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के एजूकेशन विभाग में चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड, बीएससी बीएड के विभिन्न समैसटरों के नतीजे सौ प्रतिशत विधार्थी पास रहे। यह जानकारी कालेज के प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए बताया बीएबीएड के समैसटर तीसरा के नतीजे जसप्रीत कौर ने 86.62 प्रतिशत अंक, सौरभ ने 85.75 प्रतिशत अंक व रूचिका ने 81.12 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी बीएड नान मैडीकल ग्रुप के तीसरे समैस्टर में तरनप्रीत ने 85.60 प्रतिशत अंक , संजना ने 85.04 प्रतिशत अंक व रेनू ने 84 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला दूसरा व तीसरा स्थान कालेज में प्राप्त किया। बीएससी बीएड मैडीकल ग्रुप के तीसरे समैस्टर में करन बस्सी ने 85.44 प्रतिशत अंक, शाकक्षी ने 84.49 प्रतिशत अंक व सपना ने 81.36 प्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी बीएड के आठवें समैस्टर के नतीजे में मनीषा ने 84.81 प्रतिशत अंक, आंचल राणा ने 82.86 प्रतिशत अंक, निखिल कुमार ने 82.64 प्र्रतिशत अंक लेकर क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने विधार्थियों व उनके अभिभावकों तथा स्टाफ को वधाई दी और विधार्थियों के बढ़ीया भविष्य की कामना करते हुए कड़ी मिहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्पीकर राणा केपी सिंह और सांसद मनीष तिवारी ने बीबीएमबी वर्कशॉप का दौरा करके ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा

रूपनगर जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: स्पीकर राणा केपी सिंह बीबीएमबी वर्कशॉप के ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करने हेतु तकनीकी माहिरो द्वारा लगातार यतन जारी: सांसद मनीष तिवारी तकनीकी...
Translate »
error: Content is protected !!