स्पीकर राणा केपी सिंह और सांसद मनीष तिवारी ने बीबीएमबी वर्कशॉप का दौरा करके ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा

by

रूपनगर जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: स्पीकर राणा केपी सिंह
बीबीएमबी वर्कशॉप के ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करने हेतु तकनीकी माहिरो द्वारा लगातार यतन जारी: सांसद मनीष तिवारी

तकनीकी माहिर, भारतीय सेना के अधिकारी दिन-रात प्लांट को चलाने हेतु यत्नशील
हालात की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ नेता अधिकारियों के साथ प्लांट का जायजा लेने पहुंचे
नंगल : कोविड महामारी के दौरान संक्रमित हुए मरीजों को इलाज के लिए सबसे अधिक मूलभूत जरूरत ऑक्सीजन की रूपनगर जिले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इसके लिए जिला प्रशासन व शहद विभाग के अधिकारी लगातार जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता को यकीनी बना रहे हैं। बीबीएमबी वर्कशॉप में दशक से अधिक समय से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करके ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू करने हेतु बीबीएमबी के अधिकारी, तकनीकी माहिर और भारतीय सेना दिन-रात यत्न कर रहे हैं।
यह प्रगटावा पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने आज बीबीएमबी वर्कशॉप नंगल में मरम्मत अधीन चल रहे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में किया। उनके साथ सांसद मनीष तिवारी भी थे। बीते कई दिनों से तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा दिन-रात एक करके एक दशक से भी अधिक समय से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा शुरू करने के यत्नों की सफलता में कुछ अड़चन बार-बार आने के चलते आज हालात की गंभीरता को देखते हुए इन दोनों नेताओं ने प्लाट का दौरा किया।
स्पीकर ने बताया कि कोविड के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर हमने जिला प्रशासन को हिदायत दी थी कि बीबीएमबी वर्कशॉप में 1 दशक से अधिक समय से बंद पड़े करीब 7 दशक पुराने ऑक्सीजन प्लांट को हर हालत में दोबारा कार्यशील किया जाए। आज हमारे यत्नों को सफलता मिलने की संभावना बन गई है। हम एक ऑक्सीजन प्लांट का उत्पादन शुरू होने से सिर्फ एक पड़ाव की दूरी पर हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और इस प्लांट को दशक पहले चलाने वाले बीबीएमबी के पूर्व अधिकारियों की प्रशंसा और धन्यवाद करते हुए राणा केपी सिंह ने कहा कि हम ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करने के लगभग निकट पहुंच गए हैं। जल्द ही यहां उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमारे विशेषज्ञ दिन-रात इस पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं, आइसोलेशन सेंटर, मरीजों के लिए बिस्तर, मेडिकल स्टाफ, वालंटियर स्टाफ का उचित प्रबंध है। महामारी पर काबू पाने हेतु हम पूरी तरह से सरगर्म हैं।
इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि स्पीकर राणा केपी सिंह की पहल कदमी के बाद दशक से अधिक समय से बंद पड़े बीबीएमबी वर्कशॉप के एक ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा चलाने हेतु उन्होंने केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह तक पहुंच की थी। बीबीएमबी के अधिकारी, भारतीय सेना और तकनीकी विशेषज्ञ लगातार इसको चलाने हेतु दिन रात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन लेने के अलावा, जिला रूपनगर में अन्य ऑक्सीजन प्लांट में लगाए जाएंगे, जिससे जिले में ऑक्सीजन की मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज स्पीकर विधानसभा राणा केपी सिंह के साथ वह इस वर्कशॉप का दौरा करके मशीन जी की मरम्मत के चल रहे कार्य का जायजा लेने हेतु यहां आए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम द्वारा दिन-रात अनथक यत्नों के लिए उनके विशेष तौर पर धन्यवादी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सेहत और सुरक्षा हेतु बहुत ही गंभीरता से काम कर रही है।
इस अवसर पर लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, नगर कौंसिल के प्रधान संजय साहनी, राकेश नैय्यर, सुरेंद्र पम्मा, अशोक सैनी, बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर कमलजीत सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर एच एल कंबोज, सतनाम सिंह पीआरओ के अलावा तकनीकी विशेषज्ञ भी थे।
Attachments area

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शामिल हुए आप से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक

नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली...
article-image
पंजाब

दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल होशियारपुर पुलिस ने किए गिरफ्तार : तीन अन्य फरार, एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के नाम पर वसूली करके खिसकने की फिराक में थे

मुकेरियां/ होशियारपुर :   दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों को होशियारपुर पुलिस ने जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये...
article-image
पंजाब

तीज का त्यौहार डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मनाया : पंजाबी पहनावे में सजी युवतियों ने गिद्दा, भांगड़ा व बोलियां पेश कर खूब जमाया रंग

गढ़शंकर, 17 अगस्त :  डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज की रेड रिबन व एनएसएस यूनिट नेतृत्व में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!