खालसा कालेज के विद्यार्थियों ने जंगली जीव सेंचुरी व कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया।

by

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के लाइफ साइंस विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तखनी रहीमपुर जंगली जीव सैंचुरी होशियारपुर का एक दिवसीय दौरा किया। इस टीम में कालेज के +1,+2 बीएससी, बीएससी, बीएड के विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों ने टीचर स्टाफ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल में लगे किसान मेले में सभी स्टालों, बीज, उर्वरक, पशुओं की खुराक व मधुपालन की जानकारी हासिल की, इस उपरांत विद्यार्थियों ने तखनी रहीमपुर जंगली जीव सैंचुरी का दौरा इंचार्ज चरनजीत सिंह की अगुवाई में 956 एकड़ भूमि पर बने इस सैंचुरी में लगे पौधे व जंगली जानवरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। चरनजीत सिंह ने बताया कि तखनी रहीमपुर में तेंदुए की ब्रीडिंग होती है। इस दौरान विद्यार्थियों ने दिन व रात में जीवों की ट्रेप कैमरों की सहायता से तसवीरें लेने की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभाग इंचार्ज डॉ मनबीर सिंह ने जंगली जीव अधिकारियों का विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो नरेश कुमारी, प्रो अश्वनी कुमार, प्रो जसप्रीत कौर, एलए जसपाल सिंह व हरदीप सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर से दिन समय टिप्परों का आवागमन बंद किया जाए : सोशल वेलफेयर सोसायटी ने एसडीएम को दिया मांग पत्र

गढ़शंकर, 24 जुलाई : सोशल वेलफेयर सोसायटी रजिस्टर गढ़शंकर ने अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी की अध्यक्षता में एसडीएम गढ़शंकर डॉ. मेजर शिवराज सिंह बल्ल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि शहर...
article-image
पंजाब

सिद्धू ने पैर छूते हुए सीएम मान की पुरानी वीडियो शेयर कर तंज कसा : AAAP MLA जीवनजोत कौर भड़की सिद्धू को सुनाई खरी-खोटी और कहा कि वह रिस्पेक्ट डिजर्व ही नहीं करते

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पैर छूते हुए सीएम भगवंत मान की पुरानी वीडियो शेयर कर तंज कस दिया। कहा कि भाई भगवंत संतरा कितना भी...
Translate »
error: Content is protected !!