लोक आस्था का महापर्व छठ हमें देता है सात्विकता, त्याग, संयम व समर्पण का संदेश: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर : 31 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के भीम नगर व सुुंदर नगर में आयोजित छठ पूजा में पहुंच कर अस्ताचलगामी(डूबते) सूर्य को अघ्र्य देकर छठी मईया का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश वासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हुए सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना के समर्पित छठ पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता, त्याग, संयम व समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सूर्य की उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के माध्यम से हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है और संदेश दिया गया है कि उतार-चढ़ाव जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और हमें हर परिस्थिति में समान भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार हमारी अमीर संस्कृति को दर्शाते हैं और हम सभी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। इस मौके पर पार्षद चंद्रावती, पार्षद श्री बलविंदर बिंदी, पार्षद श्री अमरीक चौहान, श्री गंगा प्रसाद, श्री संदीप चेची, श्री चंदन लक्की, श्री संजय शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट के लिए भाजपा पर दोष मढ़ने के बजाय विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

सरकार की आलोचना से बचने के लिए कर रहे ब्यानबाजी, हर रोज़ बदले जा रहे फैसलों से हो रही फ़जीहतए एम नाथ। ज्वालाजी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ विषय पर वर्कशाप आयोजित

गढ़शंकर,  28 अक्तूबर :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के बायोलॉजी विभाग और आईआईसी द्वारा प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ (वर्मी कंपोस्टिंग और टैंपल फ्लावर्स वेस्ट...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री मोदी की कुशल अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति से भारत संयुक्त राष्ट्र संघ की संभालेगा स्थाई सदस्यता तथा वीटो शक्ति : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आज से 10 वर्ष पूर्व भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि इतनी निम्न दर्जे की थी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए मर्डर : बहू ने ड्राइवर को पटाया और रच डाली मर्डर की साजिश

नगपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले महीने सामने आए हिट एंड रन मामले में बेहद ही चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही नागपुर पुलिस की जांच...
Translate »
error: Content is protected !!