शादी का वादा कर नाबालिग के साथ बनाए संबंध : बच्चे के जन्म के बाद मुकरा आरोपी

by

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. आरोप है कि उसकी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए।

बाद में जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया, तो आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

16 साल की पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार पिछले एक साल से एक सोसाइटी में रह रहा था. उसकी मां की शादी की बातचीत जीवनजोत सिंह नामक व्यक्ति से चल रही थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती जीवनजोत सिंह के छोटे भाई गगनजोत सिंह से हो गई और धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गया।

कैसे हुआ पूरा मामला :  पीड़िता लड़की के मुताबिक, जून 2025 में रात करीब 10:30 बजे आरोपी गगनजोत सिंह उसके घर आया और शादी का वादा करके उसके साथ गलत व्यवहार किया. कुछ समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई और 4 मई 2026 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

हालांकि, जब पीड़िता ने आरोपी गगनजोत सिंह से शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई और अपने परिवार के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

जानकारी मिलते ही, 7 मई को सराभा नगर पुलिस स्टेशन ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी गगनजोत सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 6, आईपीसी की धारा 65(1), 64(2)(M) के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल आरोपी गगनजोत सिंह फरार है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल कलब गढ़शंकर ने युनाईटेड फुटबाल कलब अमृतसर को 6-2 के अंतर से हराया

गढ़शंकर: पंजाब फुटबाल एसोसिएशन दुारा करवाई जा रही 35 वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग के पंजाब सुपर लीग के लिए बी कैटागिरी के लिए मुकावला स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के...
article-image
पंजाब

वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 14241 केसों का मौके पर निपटारा

 वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा होशियारपुर, 09 दिसंबर: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी एस.ए.एस नगर के दिशा निर्देशों पर आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मम्मी, पापा, मेरे नंबर कम आए – आपकी गलती नहीं.. मैं मोबाइल ज्यादा देखता था : सुसाइड नोट लिख कर 17 साल के स्टूडेंट ने 15वीं मंजिल से लगा दी छलांग , मौत

गुरुग्राम    :गुरुग्राम में 17 साल के स्टूडेंट ने बिल्डिंग की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच मे सामने आया है कि मंगलवार को स्टूडेंट का CBSE बोर्ड का 12वीं का...
article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने बॉडी बिल्डिंग में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप अर्जित करने पर अवतार चंद भुट्टो को किया सन्मानित कहा : सरकार ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दे वित्तीय सहायता

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट कहा हैं कि थाईलैंड में 50 वर्ष से ऊपर बॉडी बिल्डिंग मुकाबलों की प्रतिस्पर्धा में होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!