बहस के बाद दोस्त ने दूसरे दोस्त की  पत्थर पत्थर मार मार कर कर दी बेरहमी से हत्या

by

चंबा :  दोस्तों ने पहले साथ बैठ कर खाया पीया और उसके बाद फिर में  किसी बात को लेकर बहस हो गई । जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे  दोस्त की  पत्थर पत्थर मार मार बेरहमी से हत्या कर दी।  मृतक अजय कुमार पुत्र भवन सिंह गांव सलोडी का रहने वाला था।

चंबा पुलिस ने कांड के मम्मले में पुलिस ने मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और उम्मे से से अरुण ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने पत्थर से युवक की हत्या की थी, जबकि दूसरे युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। अरुण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना सदर चंबा में  हत्या का  मामला रविंद्र सिंह पुत्र गौरी सिंह निवासी गांव व डाकघर पलूही तहसील एवं जिला चंबा के बयान के आधार पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 7 मई की रात अपनी दुकान पर मौजूद था। रात करीब 8.55 बजे बाइक (एचपी-73ए-3592) पर सवार होकर तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। इनमें अजय कुमार पुत्र भवन सिंह निवासी गांव सलोडी, डाकघर पलूही, पंकज कुमार उर्फ मनु पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव नौण, डाकघर बरौर तथा अरुण कुमार पुत्र निधिया राम निवासी गांव बलियारा, डाकघर पलूही शामिल थे। रविंद्र सिंह के अनुसार पंकज कुमार उर्फ मनु और अरुण कुमार ने दुकान से नमकीन, अंडे और  पेय पदार्थ लिया तथा पैसे बाद में देने की बात कही। तीनों युवक दुकान से करीब 50 मीटर दूर जाकर खाने-पीने लगे और आपस में जोर-जोर से बातें कर रहे थे। 25 से 30 मिनट बाद पंकज कुमार बाइक लेकर वहां से चला गया, जबकि अजय कुमार और अरुण कुमार पैदल अपने घर की ओर निकल गए। अगले दिन सुबह करीब 7.15 बजे ग्रामीणों ने रविंद्र सिंह को सूचना दी कि उसकी दुकान से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर काफी खून बिखरा पड़ा है। मौके जाकर देखा तो 50 से 60 मीटर नीचे ढांक में एक युवक मुंह के बल पड़ा था, जिसके सिर पर गंभीर चोटें थीं और वह खून से लथपथ था। पहचान अजय कुमार पुत्र भवन सिंह निवासी सलोडी के रूप में हुई।

षिकायतकर्ता ने पंकज कुमार को फोन किया। पंकज ने बताया कि रात को अजय कुमार और अरुण कुमार के बीच बहस हो रही थी तथा वह अपनी बाइक लेकर घर चला गया था। पुलिस ने पंकज कुमार उर्फ मनु और अरुण कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बताया जा रहा है कि अरुण ने गुनाह कबूल कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुज और साहिल ने राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में मचाया धमाल : *सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे सीपीएस आशीष बुटेल

एएम नाथ।  प्रागपुर 14 जनवरी:  राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला प्रागपुर की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत हुए। सुरेंद्र मनकोटिया पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड ने...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहर की सड़कों पर बलात्कार के आरोपियों ने निकाला विजय जुलूस : गैंगरेप के 7 आरोपियों ने कोर्ट से जमानत मिलने के बाद

कर्नाटक के बहुचर्चित हावेरी गैंगरेप केस में आरोपियों को जमानत मिलते ही ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कानून और समाज दोनों को शर्मसार कर दिया। आरोपियों को जेल से रिहा होते ही फूल-मालाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23 वर्षीय वैभव ने पहले प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा : सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. गोवर्धन सिंह की प्रेरणा, माता-पिता का सहयोग

रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  झंडूता के 23 वर्षीय वैभव सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा के अपने पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 82वां स्थान हासिल कर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को दिया नोटिस : संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब

शिमला : राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को नोटिस कर हाईकोर्ट ने सरकार और संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा और न्यायाधीश विरेंदर सिंह की...
Translate »
error: Content is protected !!