खालसा कालेज के विद्यार्थियों ने जंगली जीव सेंचुरी व कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया।

by

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के लाइफ साइंस विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तखनी रहीमपुर जंगली जीव सैंचुरी होशियारपुर का एक दिवसीय दौरा किया। इस टीम में कालेज के +1,+2 बीएससी, बीएससी, बीएड के विद्यार्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों ने टीचर स्टाफ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल में लगे किसान मेले में सभी स्टालों, बीज, उर्वरक, पशुओं की खुराक व मधुपालन की जानकारी हासिल की, इस उपरांत विद्यार्थियों ने तखनी रहीमपुर जंगली जीव सैंचुरी का दौरा इंचार्ज चरनजीत सिंह की अगुवाई में 956 एकड़ भूमि पर बने इस सैंचुरी में लगे पौधे व जंगली जानवरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। चरनजीत सिंह ने बताया कि तखनी रहीमपुर में तेंदुए की ब्रीडिंग होती है। इस दौरान विद्यार्थियों ने दिन व रात में जीवों की ट्रेप कैमरों की सहायता से तसवीरें लेने की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभाग इंचार्ज डॉ मनबीर सिंह ने जंगली जीव अधिकारियों का विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो नरेश कुमारी, प्रो अश्वनी कुमार, प्रो जसप्रीत कौर, एलए जसपाल सिंह व हरदीप सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर पंजाब पेश कर रहा है बेहतरीन उदाहरण: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 3 फरवरी:   रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर में चल रही 31वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस आज संपन्न हो गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर ज़िम्पा मुख्य अतिथि...
article-image
पंजाब

पंजाब AAP ने रिंपी ग्रेवाल समेत दो बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) महिला विंग की उपाध्यक्ष रिंपी ग्रेवाल, मोगा के पूर्व जिला प्रधान और प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह दीदारेवाला को पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप...
पंजाब

एक्टिवा सवार पति पत्नी से सोने के गहने व नगदी लूटने वाले महिला सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर में एक्टिवा सवार पति पत्नी को रोककर उनसे सोने के गहने व नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है आरोपियों में एक महिला भी है। दर्ज...
article-image
पंजाब

जीटीयू ने पुरानी पेंशन बहाली पर जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन

गढ़शंकर, 14 फरवरी: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) इकाई गढ़शंकर ब्लॉक 1 और 2 तथा पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति इकाई गढ़शंकर ने एनपीएस से प्रभावित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए एक जागरूकता सेमिनार...
Translate »
error: Content is protected !!