खालसा कालेज के विद्यार्थियों द्वारा एफसीआई गोदाम एवं मधुमक्खी पालन संबंधी खेतों का दौरा

by

गढ़शंकर :
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के लाइफ साइंस विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अपनी तकनीकी शिक्षा में वृद्धि के लिए एफसीआई गोदाम तथा मधुमक्खी पालन की विधि के बारे में जानकारी हेतु खेतों का दौरा किया गया।
लाइफ साइंस विभाग की प्रभारी डा. मनवीर कौर ने बताया कि बीएससी मैडीकल तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों को पहले गांव मोइला में मधुमक्खी पालन का कार्य कर रहे साहिल के पास ले जाकर मधुमक्खी पालन की विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों को एफसीआई गोदाम गढ़शंकर का दौरा करवाया गया। जहां विद्यार्थियों को मैनेजर संजय तनेजा तथा वैबुआ गर्ग तकनीकी सहायक ने अन्न भंडारण के तरीके बताए इस मौके पर प्रोफैसर अश्वनी कुमार, लैब एटैंडेंट जसपाल सिंह व हरदीप सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर विभाग ने हजारों करोड़ के जाली बिल घोटाले पर कसा शिकंजा: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य के कर विभाग के प्रवर्तन विंग द्वारा की गई जांच में हजारों करोड़ रुपए के फर्जी बिलिंग घोटाले...
article-image
पंजाब

चोर एक्टिवा व अनाज चोरी कर हुआ फरार

गढ़शंकर :  आज बाद दोपहर गढ़शंकर में एक घर से एक चोर एक्टिवा तथा चुरा कर फरार हो गया। जानकारी अनुसार आज बाद दोपहर 4 बजे के करीब अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 2...
पंजाब

बीबीएमबी स्कूल से संबंधित माननीय हाईकोर्ट द्वारा स्टे, कोर्ट के आदेशों की अक्षरशः पालना की जाएगी – चीफ इंजीनियर राकेश गुप्ता

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 27 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा संचालित स्थानीय स्कूल से संबंधित बोर्ड की ओर से आमंत्रित की गई अभिरुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) के मामले में माननीय पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अमेरिका में सिखों की पहचान पर फिर उठे सवाल, विवादित पोस्टर से मचा बवाल : सिख संगठनों ने कहा—रंग, पगड़ी और पहचान के आधार पर भेदभाव चिंताजनक

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के सोशल मीडिया पोस्टर में ‘मिस्टर सिंह’ का जिक्र वॉशिंगटन। अमेरिका में सिख समुदाय को उनकी पहचान, पहनावे और शक्ल-सूरत के आधार पर निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!